चुनाव आयोग हमसे बात ही नहीं करता;दिग्विजय सिंह
👉 यह भी पढ़ें:
- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को चुनाव आयोग का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
- डेली कॉलेज में भाजपा के आयोजन पर घमासान, दिग्विजय सिंह ने डीसी बोर्ड को पत्र लिखकर जताई आपत्ति, भाजपा नगर अध्यक्ष की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल
- मुशिर्दाबाद की रैली में ममता बनर्जी ने साधा भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना, मालदा की घटना के लिए गृह मंत्री शाह से मांगा इस्तीफा
- भाजपा ने चुनाव आयोग से की बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की शिकायत, लोगों को धमकाने का लगाया आरोप
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि चुनाव आयोग पक्षपात पूर्ण रवैये के साथ काम कर रहा है और लगातार समय मांगने के बाद भी हमें समय नहीं मिल रहा है.समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, चुनाव आयोग से मेरी शिकायत है कि हमारी बात का उत्तर नहीं देते हैं, मिलते नहीं हैं. ये बात मैंने संसद में भी कही है और बाहर भी कही है.

मेरे तीन सवाल हैं- क्या वीवीपैट स्टैंडअलोन मशीन है? क्या वीवीपैट की कनेक्टिविटी इंटरनेट से है? वीवीपैट में कौन सा सॉफ्टवेयर है इन सवालों का जवाब क्यों नहीं देते. हम साल 2023 से समय मांग रहे हैं, नहीं देते. चुनाव आयोग पूर्ण रूप से पक्षपात तरीके से काम कर रही है.


