0:00
0:00 left
बसपा; यूपी की 11 और सीटों पर उम्मीदवार घोषित , पीएम मोदी के सामने अतहर जमाल
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा उम्मीदवारों के लिए पांचवीं सूची जारी की है. इस सूची में 11 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है. इनमें दस सीटें नई हैं, जबकि एक में पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदला है.

बसपा ने वाराणसी संसदीय क्षेत्र के लिए भी अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है. यहां पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अतहर जमाल लारी को उतारा है. जौनपुर में बसपा ने बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को टिकट दिया है. वहीं, मैनपुरी में पहले गुलशन देव को टिकट दिया गया था, मगर अब उनकी जगह शिव प्रसाद यादव को प्रत्याशी बनाया गया है. मैनपुरी से अभी समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव सांसद हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद



