महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत, 30 साल बाद बीएमसी की सत्ता से बेदखल हुआ ठाकरे परिवार, फडणवीस बोले-बालासाहेब का भी आशीर्वाद मिला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में इस बार भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन महायुति की बंपर जीत मिली है। 30 साल बाद बीएमसी की सत्ता से ठाकरे परिवार बाहर हुआ है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस ऐतिहासिक जीत पर कहा कि मैं महाराष्ट्र की जनता का रिकॉर्ड तोड़ जीत के लिए दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं।

फडणवीस ने कहा कि 9 में से 25 महानगरपालिकाओं में भाजपा या महायुति गठबंधन ने विजय प्राप्त की है। बीएमसी पर भी महायुति का झंडा लहराएगा। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिया गया विकास का एजेंडा लेकर जनता के बीच गए थे और जनता ने हमें बड़े पैमाने पर समर्थन देकर उसका भरपूर जवाब दिया है। यह ऐतिहासिक जनादेश इस बात का प्रमाण है कि जनता विकास और ईमानदारी चाहती है। इस मौके पर फडणवीस ने बाल ठाकरे को भी याद किया। फडणवीस ने कहा कि मैं बालासाहेब ठाकरे जी का भी आशीर्वाद और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करता हूं। आगे भी हमारा एजेंडा केवल विकास ही रहेगा। हमारी आत्मा हिंदुत्व है और हमें इस पर गर्व है। हिंदुत्व और विकास को अलग नहीं किया जा सकता। जो लोग हिंदुत्व को अपनी जीवनशैली मानते हैं, उन सभी ने हमारा समर्थन किया है।

जीत के बाद जिम्मेदारी से व्यवहार करें कार्यकर्ता

महाराष्ट्र सीएम ने आगे कहा, मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि जीत के बाद जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करें और किसी भी तरह की उन्माद या गैर-जिम्मेदाराना हरकत न करें। जनता ने हमें उनकी सेवा के लिए चुना है, न कि गैर-जिम्मेदार व्यवहार के लिए। मैं हमारे वरिष्ठ नेतृत्व- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, नड्डा जी, अमित शाह जी, नितिन नबीन जी और नितिन गडकरी जी का आभार व्यक्त करता हूं।

एकनाथ शिंदे को फोन कर दी बधाई

फडणवीस ने बताया कि महापौर के चुने जाने के बाद भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने अपने सभी गठबंधन सहयोगियों का भी धन्यवाद करते हुए कहा, मैंने एकनाथ शिंदे जी को फोन पर बधाई दी और उन्होंने भी मुझे शुभकामनाएं दीं। मैं हमारे सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का भी हृदय से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने बिना किसी अपेक्षा के दिन-रात मेहनत कर पार्टी के लिए कार्य किया।

बीएमसी में 30 साल बाद ढहा ठाकरे का गढ़

बीएमसी में करीब 30 वर्षों से ठाकरे परिवार का कब्जा था। इस चुनाव में तो उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर जीत के लिए राज ठाकरे से हाथ भी मिला लिया था। इस चुनाव में भी ठाकरे बंधुओं ने ‘मराठी मानूस‘ पर जोर दिया। एक्सिस माय इंडिया के अनुसार मराठी वोटरों में उन्हें 49% वोट शेयर मिला है, लेकिन मुंबई में मराठी वोटर कुल 38% हैं, जबकि उत्तर भारतीय, गुजराती और अन्य समुदाय (30-35%) बीजेपी के पक्ष में मजबूत रहे। महायुति ने इन गैर–मराठी वोटों को मजबूती से जोड़ा। ठाकरे गठबंधन का फोकस सिर्फ मराठी पर रह गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में गरबे के दौरान चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय छात्र की मौत, मुख्य आरोपी फरार

इंदौर में गरबा के दौरान चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।

NGT की संयुक्त समिति की रिपोर्ट में खुलासाः रेत माफियाओं से जुड़े अफसरों पर सवाल

NGT की संयुक्त समिति की रिपोर्ट में रेत माफियाओं से जुड़े अफसरों पर सवाल उठे हैं। मध्य प्रदेश में अवैध रेत खनन रोकने में टास्क फोर्स नाकाम रहा।

इंदौर में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 15.25 लाख की ऑनलाइन ठगी

इंदौर में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 15.25 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। लसूड़िया थाना क्षेत्र के रवींद्र से धोखाधड़ी हुई।

इंदौर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट, 20+ देशों के 2000 प्रतिनिधि होंगे मौजूद

इंदौर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट होगा। इसमें 20 से अधिक देशों के 2000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में स्टार्टअप्स और निवेशक भी मौजूद रहेंगे।

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।