प्रोजेक्ट उद्भव में वेदों, पुराणों, उपनिषदों और अर्थशास्त्र जैसे प्राचीन ग्रंथों का गहराई से अध्ययन किया गया;सेना प्रमुख
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बताया कि भारतीय सेना ‘प्रोजेक्ट उद्भव’ के तहत महाभारत के युद्ध, प्रतिष्ठित सैन्य हस्तियों के वीरतापूर्ण कारनामों और शासन कला में भारत की समृद्ध विरासत अध्ययन कर रही है.समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, जनरल पांडे ने बताया कि ‘उद्भव’ परियोजना का उद्घाटन पिछले साल किया गया था और इसके तहत वेदों, पुराणों, उपनिषदों और अर्थशास्त्र जैसे प्राचीन ग्रंथों की गहराई से अध्ययन किया गया



