👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह
- आखिर पिता दिग्विजय सिंह की विरासत कैसे संभाल पाएंगे जयवर्धन?
- ED का बड़ा एक्शन! फर्जी ITC मामले में यूपी-हरियाणा के 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ के लेनदेन की जांच
- वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: कांग्रेस के दो अंतरे वाले फैसले पर भाजपा ने पास किया प्रस्ताव
- वंदे मातरम् विवाद : अमित शाह ने कहा-तुष्टिकरण की राजनीति कर रही कांग्रेस
0:00 left
हरियाणा कांग्रेस की नेता श्रुति चौधरी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता श्रुति चौधरी और उनकी मां किरण चौधरी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया.उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर त्यागपत्र साझा करते हुए लिखा है, “हरियाणा के जनक चौ.बंसीलाल के संस्कारों और विचारधारा को हरियाणा में प्रसारित करना और प्रदेश का ईमानदारी से विकास करना मेरी हमेशा प्राथमिकता रहेगी.”
चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दिए इस्तीफ़ा में लिखा, “हरियाणा में कांग्रेस पार्टी दुर्भाग्य से एक व्यक्ति की निजी जागीर बन चुकी है. पार्टी में मेरे जैसे कार्यकर्ताओं के लिए कोई जगह नहीं है. मुझे पार्टी में अपमानित किया गया. जान बूझकर मेरे खिलाफ़ साज़िश रची गई.”इसलिए अब मेरे लिए आगे बढ़ने का समय आ गया है ताकि मैं अपने लोगों के हितों और उन मूल्यों को कायम रख सकूं, जिसके लिए मैं खड़ी रही हूं.




