जिसने हमें ख़त्म करने की कोशिश की उसके साथ कभी नहीं जाऊंगा;उद्धव ठाकरे
शिव सेना के स्थापना दिवस के मौक़े पर शिव सेना (उद्धव बालासाहेब गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामने चुनौती पेश कर दी.उद्धव ठाकरे ने कहा, ”वो कभी मेरे पिता, बालासाहेब की विरासत को नहीं छीन पाएंगे.

👉 यह भी पढ़ें:
- Uddhav Thackeray : शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर किया वार, कहा-गद्दारों से मिलने का समय है, युवाओं से नहीं
- Maharashtra : MVA की बैठक में नहीं पहुंचे 23 विधायक, उद्धव ठाकरे बोले-क्या सचमुच हम साथ हैं
- उद्धव ठाकरे के छह सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, डिप्टी सीएम बोले-अब छह टाइगर हमारे पास आ गए
- महाराष्ट्र में अमित शाह ने कसा उद्धव ठाकरे पर तंज, कहा-शिवसेना अब एक, कोई गुट नहीं बचा
- Shiv Sena UBT : महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका, पार्टी की बैठक में नहीं पहुंचे 6 सांसद
- INDIA Alliance में बड़ी टूट की आहट? Ramdas Athawale का दावा- Uddhav Thackeray से दूर हो रहे सांसद, क्या NDA में होगा बड़ा राजनीतिक खेल?
शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह उन लोगों के साथ कभी नहीं जाएंगे, जिन्होंने उनकी पार्टी को “खत्म” करने की कोशिश की. इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ संभावित सुलह से जुड़ी अटकलों पर विराम लग गया. ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि उद्धव ठाकरे फिर से बीजेपी के साथ हाथ मिला सकते हैं और इस काम के लिए किसी बड़े केंद्रीय मंत्री को ज़िम्मेदारी दी गई है.



