सबसे बड़े नौसेना अभ्यास में हिस्सा लेने पहुंचा भारत का शिवालिक, 29 देश ले रहे हैं हिस्सा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर और उत्तरी प्रशांत महासागर में तैनात भारत का मल्टी–रोल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस शिवालिक ऑफ द पैसिफिक (रिमपैक) एक्सरसाइज में हिस्सा लेने के लिए हवाई के पर्ल हार्बर पहुंच गया है। रिमपैक दुनिया का सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास है। भारत और जापान के बीच चल रहे नौसैनिक अभ्यास जिमेक्स-24 के पूरा होने के बाद गुरुवार को आईएनएस शिवालिक पर्ल हार्बर पहुंचा।

27 जून से 7 जुलाई 2024 तक चलने वाली नेवल एक्सरसाइज हार्बर फेज में कई संगोष्ठियां, एक्सरसाइज की योजनाओं पर चर्चा के साथ, खेल प्रतियोगिताओं और जहाजों की डेक विजिट कराई जाएगी। रिमपैक-24 के समुद्री चरण को तीन उप–चरणों में बांटा गया है, जिसमें पहले दो उप–चरणों के दौरान जहाज बेसिक और एडवांस लेवल की इंटीग्गेशन एक्सरसाइज होंगी। वहीं इसका समापन थिएटर स्तर पर बड़े बलों के सामरिक अभ्यास के साथ होगा। इस अभ्यास में एयरक्राफ्ट कैरियर बैटल ग्रुप, , पनडुब्बियां, समुद्री टोही विमान, मानव रहित हवाई जहाज, दूर से संचालित सतही जहाज और बहुराष्ट्रीय नौसेनाओं की स्पेशल फोर्सेज के साथ जॉइंट ऑपरेशंस समेत एंफीबियस फोर्स लैंडिंग ऑपरेशन भी लेंगे।

रिमपैक-24 नेवल एक्सरसाइज छह सप्ताह तक चलेगी। जिसका उद्देश्य गहन ऑपरेशंस और ट्रेनिंग के जरिए मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच अंतर–संचालन को बढ़ाना और विश्वास का निर्माण करना है। अमेरिकी नौसेना के नेतृत्व में, लगभग 29 देश रिमपैक-24 नेवल एक्सरसाइज में हिस्सा ले रहे हैं। दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास, रिमपैक-24 प्रतिभागियों के बीच संबंधों को बनाए रखने के साथ–साथ एक अनूठी ट्रेनिंग का भी मौका देता है। जो समुद्री मार्गों की हिफाजत और दुनिया के महासागरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेहद जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।