इंदौर। इन दिनों एआई टेक्नोलॉजी का हर तरफ बोलबाला है। अब तो हमारे वॉट्सएप पर भी इसने एंट्री ले ली है। कुछ दिनों पहले ही वॉट्सएप पर मेटा एआई आया, जिसका इस्तेमाल जमकर किया जा रहा है। अब इसी कड़ी में मेटा एआई लगातार एडवांस होता जा रहा है जो कि आपकी इमेज भी जनरेट करके देगा। इसकी जानकारी WABetaInfo ने दी है और एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।
कैसे होगी आपकी इमेज जनरेट
👉 यह भी पढ़ें:
- WhatsApp Username Feature: अब बिना मोबाइल नंबर शेयर किए होगी चैट! Meta ने बताया कैसे रहेगा सुरक्षित, सरकार ने भी भेजा नोटिस
- WhatsApp Username फीचर पर भारत में रोक, सरकार ने मेटा को नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
- बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, व्हाट्सएप ला रहा है पैरेंट नियंत्रण वाला नया फीचर
- अब वॉट्सएप पर शादी का कार्ड खोलने से पहले हो जाएं सावधान, क्लिक करते ही खाते से निकल गए एक लाख 90 हजार रुपए
- वॉट्सएप पर अब बिना टाइप किए करिए चैटिंग, ग्रुप वाइस चैट नाम से नया फीचर लांच
- इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर खतरा: Meta पर एंटीट्रस्ट ट्रायल, अलगाव की तलवार लटकी
WABetaInfo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि यूजर्स सेटअप पिक्चर लेने के बाद इमेजन मी टाइप करके मेटा एई से एआई इमेज क्रिएट करने के लिए कह सकता है। वॉट्सएप का यह फीचर ऑप्शनल है यानी अगर आप इसे यूज करना चाहें तभी ये इनेबल हो सकता है। जब आप सर्च बार में टाइप करते हैं, तो आपकी चैट्स में उसके नतीजे दिखाने के साथ–साथ वे सवाल भी दिखाया जाता है, जो आप मेटा एआई से पूछ सकते हैं। मेटा एआई तब तक आपके उन मैसेज से कनेक्ट नहीं करता, जब तक आप उससे कोई सवाल नहीं पूछते हैं।



