👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi : युवाओं पर कुछ ज्यादा ही प्यार बरसा रहे पीएम मोदी, मैसूर में बोले-युवाओं ने भारत को स्टार्टअप का हब बनाया
- PM Modi के वीडियो पर राहुल गांधी का निशाना, कहा-छात्रों को क्षमा की जरूरत नहीं, प्रधानमंत्री मांगें माफी
- Andhra Pradesh को पीएम मोदी ने दी 17,900 करोड़ की सौगात, भोगपुरम में एयरपोर्ट का उद्घाटन कर कांग्रेस पर साधा निशाना
- PM Modi के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का निशाना, जयराम रमेश ने लगाया विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप
- PM Modi के वीडियो के बाद अपशब्द कहने वाली छात्रा का भी आया वीडियो, कहा-माफी दे दो
- Rahul Gandhi ने सरकार से कहा-आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते, मोदी और शाह को बताया भारत का अतीत
0:00 left
नई दिल्ली। लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा आज एक गंभीर विषय पर आपका और देशवासियों का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। कल जो संसद में हुआ, देशवासी इसे सदियों तक माफ नहीं करेंगे। 131 साल पहले स्वामी विवेकानंदजी ने शिकागो में कहा था कि मुझे गर्व है कि मैं उस धर्म से आता हूं जिसने पूरी दुनिया को सहिष्णुता और वैश्विक स्वीकृति सिखाई है। विवेकानंदजी ने शिकागो में हिंदू धर्म के लिए दुनिया के दिग्गजों के सामने कहा था। हिंदू के कारण ही भारत की विविधता पनपी है और पनप रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, आज हिंदुओं पर झूठा आरोप लगाने की साजिश हो रही है। षड़ंयत्र हो रहा है। ये कहा गया हिंदू हिंसक होते हैं। ये हैं आपके संस्कार, ये है आपकी सोच, ये है आपका चरित्र। इस देश के हिंदुओं के साथ ये कारनामे। ये देश शताब्दियों तक इसे भूलने वाला नहीं है। कुछ दिन पहले हिंदुओं में जो शक्ति की कल्पना है, उसके विनाश की घोषणा की गई थी। आप किस शक्ति के विनाश की बात करते हैं। ये हिंदुस्तान सदियों से शक्ति की उपासना करता है। ये बंगाल मां काली की उपासना करता है।
डीएमके पर भी पीएम मोदी का हमला
इन्होंने हिंदू आतंकवाद के शब्द को गढ़ने की कोशिश की। इनके साथी हिंदुओं की तुलना मलेरिया से करें और ये लोग तालियां बजाएं, ये देश कभी माफ नहीं करेगा। एक सोची–समझी रणनीति के तहत इनको पूरा ईकोसिस्टम हिंदुओं का मजाक उड़ाना, उन्हें नीचा दिखाना, उस सिस्टम ने इसे फैशन बना दिया है।



