नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी टकराव उस वक्त और तेज हो गया, जब दोनों खेमों के सांसद संसद परिसर के मकर द्वार के पास आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर नारेबाजी हुई और एक-दूसरे पर राजनीतिक हमले किए गए।
विपक्ष ने उठाया दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई का मुद्दा
विपक्षी सांसद दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। विपक्ष की मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह संसद में इस मामले पर जवाब दें। इसके साथ ही विपक्ष की ओर से अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित मामले पर भी सरकार से जवाब मांगा जा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- भाजपा इंदौर की नगर कार्यसमिति घोषित, कांग्रेस से आए कई नेताओं को स्थान
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह
- आखिर पिता दिग्विजय सिंह की विरासत कैसे संभाल पाएंगे जयवर्धन?
- वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: कांग्रेस के दो अंतरे वाले फैसले पर भाजपा ने पास किया प्रस्ताव
एनडीए सांसदों ने झारखंड के मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरा
एनडीए सांसदों ने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाने पर लिया। सत्ता पक्ष का आरोप है कि कांग्रेस झारखंड में सत्ता में साझेदार होने के बावजूद वहां छात्रों के साथ हुई कार्रवाई पर सवाल नहीं उठा रही है।
संसद के बाहर भी दिखा सदन जैसा टकराव
संसद के भीतर लगातार जारी गतिरोध का असर अब परिसर के बाहर भी साफ दिखाई दे रहा है। मंगलवार को दोनों पक्षों के सांसदों के आमने-सामने आने और नारेबाजी करने से माहौल काफी गर्म हो गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने मुद्दों को लेकर पीछे हटने के मूड में नजर नहीं आए। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का कहना है कि गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष को उनकी बात शांतिपूर्वक सुननी चाहिए। दूसरी ओर, विपक्ष का कहना है कि वह पहले दिल्ली में छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर स्पष्ट जवाब चाहता है।



