अयोध्या की तरह भाजपा को गुजरात में भी हराएंगे, राहुल गांधी ने फिर कहा- लिखकर ले लीजिए

Date:

अहमदाबादा। राहुल गांधी संसद से लेकर सभाओं तक भाजपा को घेरने में लगे हुए हैं। शनिवार को गुजरात में उन्होंने भाजपा पर फिर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को उसी तरह हराएंगे जैसे हालिया लोकसभा चुनाव में अयोध्या में हराया गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा पर हमला बोला।

राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने (भाजपा ने) हमें धमकाकर और हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाकर हमें चुनौती दी है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम सब मिलकर उनकी सरकार को उसी तरह तोड़ देंगे जैसे उन्होंने हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाया है। यह लिखकर ले लीजिए कि कांग्रेस गुजरात में चुनाव लड़ेगी और नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा को गुजरात में हराएगी, जैसा हमने अयोध्या में किया था।

गुजरात में कांग्रेस नई शुरुआत करेगी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात में जीतेगी और इस राज्य से वह एक नयी शुरुआत करेगी। अहमदाबाद के पालडी इलाके में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव गांधी भवन के बाहर दो जुलाई को कांग्रेस और भाजपा के सदस्यों के बीच उस समय झड़प हो गई थी, जब भाजपा की युवा शाखा के सदस्य हिंदुओं के बारे में गांधी की टिप्पणी का विरोध करने के लिए वहां पहुंचे थे। राहुल गांधी ने इसी घटना का जिक्र करते हुए यह बात की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

तेलंगाना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां चारमीनार एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। यह हादसा आलेर रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जब ट्रेन स्टेशन की सीमा के भीतर पहुंच रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन के एस5 कोच में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराकर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और कोच से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। स्थिति को गंभीर होता देख ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतारा गया और आग पर काबू पाने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जो राहत की बात है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है, लेकिन अधिकारी इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं। रेलवे की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस घटना ने एक बार फिर ट्रेन सुरक्षा और तकनीकी जांच की अहमियत को उजागर कर दिया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।