22 जुलाई से 12 अगस्त तक संसद का नया सत्र, 23 जुलाई को वित्तमंत्री पेश करेंगी बजट

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। आगामी बजट सत्र की तारीखों का एलान हो चुका है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी तारीखों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी बजट सत्र का शुभारंभ 22 जुलाई को होगा। यह 12 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने केंद्र सरकार की सिफारिश पर अपनी मुहर लगा दी है।

किरेन रिजिजू ने यह भी बताया कि बजट सत्र के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को संसद बजट पेश करेंगी। इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चुनावी साल में फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था। गौरतलब है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार बजट पेश करेंगी। इस बार के बजट में उम्मीद जताई जा रही है कि मोदी 3.0 सरकार के विकसित भारत के मिशन पर जोर दिया जाएगा। आम चुनाव के नतीजों के बाद 24 जून से दो जुलाई तक चले 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में नये सदस्यों के शपथ लेने के बाद यह संसद का पहला पूर्ण सत्र होगा।

साहसिक फैसलों की उम्मीद

भाजपा नीत राजग सरकार के नए कार्यकाल का पहला बजट महत्वपूर्ण होगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि तीसरे कार्यकाल का इस्तेमाल साहसिक फैसलों के नए अध्याय लिखने के लिए किया जाएगा। इससे पहले 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद का पहला सत्र हंगामेदार रहा जहां नीटयूजी परीक्षा विवाद सहित कई मुद्दों पर विपक्ष और सरकार के बीच टकराव हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 15 जुलाई को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई सेंसेक्स 130.49 अंक की बढ़त के साथ 77,185.43 पर और एनएलई निफ्टी 26.45 अंक ऊपर जाकर  24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ।