इंदौर। इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी से मौतों का सिलसिला अभी जारी है। भागीरथपुरा के रहने वाले हेमंत गायकवाड़ (51) की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। अब मौतों का आंकड़ा 25 पहुंच गया है।
बताया जाता है कि हेमंत गायकवाड़ उर्फ बाला 22 दिसंबर को दूषित पानी पीने के बाद अचानक बीमार पड़ गए थे। पहले उन्हें परदेशीपुरा स्थित वर्मा नर्सिंग होम में भर्ती किया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर 7 जनवरी को अरविंदो हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां कई दिनों तक चला, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, उन्हें सेल कार्सिनोमा नामक कैंसर और किडनी की बीमारी थी। लेकिन उल्टी दस्त के कारण एडमिट किया गया था। इसके बाद उनकी हालत खराब होती गई
👉 यह भी पढ़ें:
- आखिर हर बार क्यों ‘जीत’ जाते हैं भूमाफिया, शासन-प्रशासन, कायदे-कानून पर कैसे पड़ जाते हैं भारी?
- योजना 171 की 13 संस्थाओं का ऑडिट ही आधा-अधूरा, कई सारे केस, फिर कैसे लोगों को प्लॉट देने जा रहा आईडीए?
- बंटी नागर सुसाइड केस : क्या देनदारी से ज्यादा लेनदारी से परेशान थे प्रॉपर्टी कारोबारी?
- इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार
- योजना 171 और 77 के प्लॉट धारकों के बहाने भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने की तैयारी!
- भाजपा की संकल्प सभा में सफाईकर्मियों का हंगामा, नेताओं को करना पड़ा विरोध का सामना
हेमंत की 4 बेटियां, कमाने वाला कोई नहीं हेमंत परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। ई–रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण–पोषण करते थे। उनकी चार बेटियां– रिया (21), जिया (20), खुशबू (16) और मनाली (12) हैं। पिता की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। गायकवाड़ की बेटी जिया ने बताया, पिताजी को उल्टी दस्त के कारण पहले 24 दिसंबर को वर्मा नर्सिंग होम में एडमिट किया था l 28 दिसंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था l इसके बाद घर पर फिर उनकी तबीयत खराब हुई और 8 जनवरी को अरविंदो अस्पताल में एडमिट किया गया l वहां पता चला कि उन्हें कैंसर और किडनी की तकलीफ भी है l दूषित पानी पीने से अभी 38 मरीज एडमिट हैं, जिनमें से 10 आईसीयू में हैं। इनमें भी तीन वेंटिलेटर पर हैं।



