बैंगलुरु एयरपोर्ट पर शर्मनाक घटना: दक्षिण कोरियाई महिला से छेड़छाड़, एअर इंडिया का ग्राउंड स्टाफ गिरफ्तार
बैंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक दक्षिण कोरियाई महिला के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एअर इंडिया के एक ग्राउंड स्टाफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर महिला की तलाशी के नाम पर गलत तरीके से छूने और यौन शोषण के आरोप हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Air India की अबू धाबी फ्लाइट इंजन खराबी से कोच्चि लौटी
- Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला
- गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- Air India: फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस, कई यात्री और चालक दल के सदस्यों को लगी चोट
दक्षिण कोरिया की 32 वर्षीय व्यवसायी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीते साल नवंबर में पर्यटक वीजा पर भारत आई थी और सोमवार को अपने देश लौट रही थी। सीआईएसएफ की तलाशी और आव्रजन प्रक्रिया पूरी करने के बाद टर्मिनल-2 पर एक व्यक्ति उसके पास आया, जिसने खुद को हवाई अड्डे का कर्मचारी बताया और उसका बोर्डिंग पास चेक किया।
महिला के अनुसार, आरोपी ने कहा कि उसके चेक-इन बैगेज में कोई समस्या है और दोबारा जांच करनी होगी। इसके बाद उसने मैनुअल फ्रिस्किंग यानी शारीरिक तलाशी की बात कही और पीड़िता को पुरुष वॉशरूम के पास ले गया। वहां तलाशी के नाम पर आरोपी ने महिला को कई बार गलत तरीके से छुआ और उसके निजी अंगों को भी छूने की कोशिश की।
पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे गले लगाया, ‘धन्यवाद’ कहा और वहां से जाने दिया। घटना से आहत महिला ने तुरंत हवाई अड्डा अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
जांच के बाद पुलिस ने एअर इंडिया के ग्राउंड स्टाफ मोहम्मद अफ्फान अहमद को गिरफ्तार कर लिया। हवाई अड्डा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आरोपी को किसी भी यात्री की तलाशी लेने का अधिकार नहीं था। यदि उसे कोई शक होता तो वह आव्रजन या सीआईएसएफ कर्मियों को सूचित कर सकता था। इसके अलावा, किसी महिला यात्री की जांच केवल महिला कर्मी ही कर सकती है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें पीड़िता के आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।



