दिल्ली में उपराज्यपाल की चिट्‌ठी पर बवाल, डाइट को लेकर केजरीवाल पर उठाए हैं सवाल

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली में जब से आप की सरकार बनी है तब से उपराज्यपाल और सरकार के बीच विवाद होते रहे हैं। ताजा विवाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना की एक चिट्‌ठी से मचा है। उपराज्यपाल ने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल जेल में डाइट का पालन नहीं कर रहे हैं और ना ही दवाइयां ले रहे हैं। वहीं, आप ने कहा है कि अगर एलजी को बीमारी के बारे में मालूम नहीं है तो उन्हें ऐसी चिट्ठी नहीं लिखनी चाहिए।

दिल्ली मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी में एलजी ने कहा है कि सचिवालय को दिल्ली के मुख्यमंत्री की हेल्थ स्टेटस रिपोर्ट मिली है। इसमें बताया गया है कि केजरीवाल की तरफ से कई मौकों पर जानबूझकर लो कैलोरी वाला खाना खाया जा रहा है, जबकि उन्हें घर का पका हुआ खाना मिल रहा है। डाइट मॉनिटरिंग चार्ट को देखने से मालूम चलता है कि केजरीवाल ने 6 जून से 13 जुलाई के बीच तीनों टाइम बताई गई डाइट नहीं ली।

चिट्ठी में लिखा गया है कि रिपोर्ट बताती है कि केजरीवाल का वजन घटा है, जो कम कैलोरी लेने की वजह से हुआ मालूम पड़ता है। ऐसा लगता है कि 18 जून को केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दिया या फिर जेल अधिकारियों ने उसे रिपोर्ट में दर्ज नहीं किया। ज्यादातर दिनों में ग्लूकोमीटर टेस्ट रीडिंग और सीजीएमएस रीडिंग में बीच अंतर देखा गया है। ग्लूकोमीटर टेस्ट रीडिंग और सीजीएमएस रीडिंग के बीच अंतर की जांच होनी चाहिए।

उपराज्यपाल पर बरसे आप नेता

दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने केजरीवाल की सेहत को लेकर बीजेपी पर ही निशाना साध दिया। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि बीजेपी केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है। दिल्ली सीएम का शुगर लेवल 8 से ज्यादा बार 50 से नीचे आया है। आतिशी ने डर जताते हुए कहा कि केजरीवाल के कोमा में जाने का खतरा है। ऐसी स्थिति में ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा हो सकता है। मुख्यमंत्री केजरीवाल शराब नीति मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उपराज्यपाल की चिट्ठी पर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि जब एलजी को केजरीवाल की बीमारी के मालूम नहीं है तो फिर उन्हें ऐसी चिट्ठी नहीं लिखनी चाहिए। संजय सिंह ने एक्स पर लिखा कि ये क्या मजाक कर रहे हैं एलजी साहब? क्या कोई आदमी खुद ही रात में शुगर कम करेगा, जो की बहुत खतरनाक है। ईश्वर ना करें कभी आप के साथ ऐसा समय आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पाकिस्तान में 100 साल पुराने मंदिर पर हमला, भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के सिराज गांव में 100 साल पुराने मंदिर पर हमले की घटना पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया।

भारत करेगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी

भारत ने पहली बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की और फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर खिताब जीता।

सयाजी होटल से लिए गए 8 में से 5 नमूने फेल, पनीर और पिस्ता भी निकला मिलावटी

सयाजी होटल में खाद्य विभाग की जांच में मिलावट का खुलासा। 8 में से 5 नमूने फेल।

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।