👉 यह भी पढ़ें:
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- Indonesia में मदुरा द्वीप के पास फेरी में लगी आग, पांच लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लापता, 271 लोग थे सवार
- Mumbai के भायखला पुलिस स्टेशन में भीषण आग, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं
- Russia-Ukraine War: क्राइमिया में यूक्रेन का बड़ा हमला! 25 जहाजों में लगी आग, पुतिन की सप्लाई लाइन पर सबसे बड़ा संकट?
0:00 left
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस ब्रह्मपुत्र में अचानक आग लग गई। ये युद्धपोत मुंबई में नौसेना के डॉकयार्ड में थी, जब रविवार शाम को इसमें आग लगी, जिसे सोमवार सुबह तक बुझा लिया गया। हालांकि अब ये वॉरशिप एक तरफ झुक गया है। इस घटना के बाद से एक नाविक भी लापता है।
रविवार शाम में आग लगने की घटना के बाद सोमवार दोपहर में जहाज को एक तरफ झुका हुआ देखा गया। तमाम कोशिशों के बावजूद जहाज को सीधी स्थिति में नहीं लाया जा सका। नौसेना ने कहा कि आईएनएस ब्रह्मपुत्र में मुंबई नौसैनिक डॉकयार्ड में रविवार शाम को मरम्मत का काम चल रहा था, जब उसमें आग लग गई।
नौसेना ने एक बयान में कहा कि जहाज के चालक दल द्वारा नेवल डॉकयार्ड, मुंबई और बंदरगाह में अन्य जहाजों के अग्निशामकों की सहायता से सोमवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया था। इसके बाद दोपहर में जहाज का एक तरफ झुकना शुरू हो गया। सभी प्रयासों के बावजूद, जहाज को सीधी हालत में नहीं लाया जा सका।
जहाज में मध्यम दूरी, करीबी दूरी और विमान भेदी हथियार, सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और टारपीडो लांचर लगे हैं। जहाज में समुद्री युद्ध के सभी पहलुओं को कवर करने वाले सेंसर की एक विस्तृत श्रृंखला है और ये सीकिंग और चेतक हेलीकॉप्टरों को संचालित करने में सक्षम है।



