0:00
0:00 left
यूक्रेन ने रूस की डुबोई पनडुब्बी ,सेना का दावा
यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने क्राइमिया के बंदरगाह पर खड़ी रूस की एक पनडुब्बी को हमला कर डुबो दिया है.यूक्रेन के जरनल स्टाफ ने बयान जारी कर बताया है कि रूस की किलो क्लास जंगी पनडुब्बी को मिसाइल से हमला कर डुबो दिया है.

रूस की पनडुब्बी रोस्तोव-ऑन-डॉन पर यह हमला शुक्रवार को पोर्ट सिटी सेवस्तोपोल में किया गया है.यह पनडुब्बी कथित तौर पर रूस के काले सागर में ऑपरेट की जा रही चार पनडुब्बियों में से एक है. काले सागर में रूस की ओर से ऑपरेट किए जाने वाला बेड़ा कैलिबर क्रूज़ मिसाइलों को लॉन्च करने में सक्षम है.
यूक्रेन के इस दावे को लेकर रूस के रक्षा मंत्रालय ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है.
👉 यह भी पढ़ें:
- Sonam Wangchuk News: जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक, बोले- ‘अवैध हिरासत में रखा गया’; 20 जुलाई को संसद मार्च की अपील
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- China Missile Test: न्यूक्लियर सबमरीन से चीन का बड़ा मिसाइल टेस्ट, अमेरिका-जापान अलर्ट, Asia-Pacific में बढ़ा तनाव!
- INDIA Alliance में बड़ी टूट की आहट? Ramdas Athawale का दावा- Uddhav Thackeray से दूर हो रहे सांसद, क्या NDA में होगा बड़ा राजनीतिक खेल?
- Iran vs America: मध्य-पूर्व में भड़की जंग! अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा
- CBSE मार्किंग पोर्टल पर बड़ा सवाल! कांग्रेस का दावा — हैकर के पास था ‘मास्टर पासवर्ड’, छात्रों के नंबर तक बदलने की थी पहुंच



