0:00
0:00 left
आईफोन और आईपैड नहीं सुरक्षित,हो सकता है डाटा लीक , केंद्र सरकार ने जारी किए निर्देश
आईफोन, आईपैड और एपल कंपनी के टेक प्रोडक्ट भी सुरक्षित नहीं हैं | इनसे भी जानकारी लीक हो सकती है। इनका सही उपयोग न करने पर स्पूफिंग का भी शिकार हो सकते हैं। केंद्र सरकार की सुरक्षा सलाहकार भारतीय कंप्यूटर आपात प्रक्रिया टीम ने एपल के उत्पादों ने कई खामियां पकड़ी हैं।
इसे लेकर केंद्र सरकार ने यूजर्स के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि एपल प्रोडक्ट पर सामने आईं कमजोरियों के जरिये कोई भी साइबर हमलावर संवेदनशील जानकारी तक पहुंच सकता है। इसके अलावा सिस्टम को निष्क्रिय करके स्पूफिंग हमले कर सकता है। एडवाइजरी के मुताबिक यह कमजोरियां हाई रिस्क वाली हो सकती हैं। हालांकि एप्पल ने पिछले दिनों नए सुरक्षा अपडेट जारी किए थे। जो कि उसकी वेबसाइट पर हैं। केंद्र सरकार की टीम ने भी वेबसाइट के जरिये सॉफ्टवेयर अपडेट करने की बात कही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Natural Gas News: केंद्र सरकार ने हटाया Emergency Control, Iran War के बाद लागू पाबंदियां खत्म; CNG-PNG सप्लाई पर बड़ा फैसला
- फ्लाइट लेट या रद्द होने पर मिलेगा खाना और रिफंड , केंद्र सरकार ने विमानन कंपनियों को दिए सख्त निर्देश
- छठ का जिक्र कर राहुल गांधी ने किया केंद्र सरकार पर हमला, कहा-छतों तक लटके हैं लोग, 12,000 स्पेशल ट्रेनें कहां हैं?
- महाराष्ट्र ;इस्लामपुर अब ‘ईश्वरपुर’ — केंद्र सरकार और सर्वे ऑफ इंडिया की मंजूरी
- वायनाड भूस्खलन पीड़ितों का कर्ज माफ न करने पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार की आलोचना की
- ओसीआई कार्ड नियमों में केंद्र सरकार का बड़ा बदलाव




