कल के झटके से आज उबरा शेयर बाजार, निवेशकों ने कमाए 7 लाख करोड़, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। सोमवार को धाराशाई होने के बाद मंगलवार को शेयर बाजार फिर उठ खड़ा हुआ। निवेशकों ने 7 लाख करोड़ कमाए। दुनियाभर के शेयर बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट रही लेकिन मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दिख रही है। एशियाई बाजारों में तेजी के दम पर घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती भी अच्छी रही। बीएसई सेंसेक्स 1000 अंक की तेजी के साथ खुला जबकि निफ्टी भी 24,300 अंक के ऊपर खुला।खासकर ऑटो, मेटल, एनर्जी और आईटी शेयरों में तेजी आई है। इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 6.75 लाख करोड़ रुपये की तेजी के साथ 448.59 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स और अडानी पोर्ट्स के शेयरों में करीब चार फीसदी तेजी आई है। एनएसई पर टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो और ओएनजीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी आई है जबकि एसबीआई लाइफ, अपोलो हॉस्पिटल्स और नेस्ले इंडिया में गिरावट आई है। बीएसई पर टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स और लार्सन एंड टुब्रो में सबसे ज्यादा तेजी आई है जबकि मारुति, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू में दो फीसदी से अधिक तेजी आई है।

सेंसेक्स पिछले सत्र में 78,759.40 अंक पर बंद हुआ था और आज 78,981.97 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1000 अंक से अधिक तेजी के साथ 79,852.08 अंक तक पहुंचा। दूसरी ओर निफ्टी 24,189.85 अंक पर खुला। पिछले सत्र में यह 24,055.60 अंक पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में यह एक फीसदी से अधिक तेजी के साथ 24,382.60 अंक तक पहुंचा। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। बेंचमार्क इंडेक्सेज के साथ–साथ ब्रॉडर मार्केट्स में भी तेजी दिख रही है। मिडकैप इंडेक्स में 1.86 परसेंट और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.10 परसेंट तेजी आई है। सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी मीडिया और निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा तेजी आई है। सोमवार को आई भारी गिरावट के बाद बाजार में उतारचढ़ाव की थाह देने वाला India VIX भी 13% से अधिक गिरावट के साथ 17.7 पर आ गया। बीएसई का सेंसेक्स बाजार खुलने के तीन मिनट के भीतर ही 970 अंक या 1.23 फीसदी की उछाल के साथ 79,729 पर आ गया और एनएसई का निफ्टी 285.35 अंक या 1.19 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ 24,340 पर चला गया है। आज सुबह 9.15 बजे भारतीय शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 222.57 अंक या 0.28 फीसदी की उछाल के साथ 78,981 पर खुला।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राहुल गांधी का अमित शाह को संदेश- मोदी जी को मेरी बहस को स्वीकार करने को कहिए

राहुल गांधी ने अमित शाह को खुली बहस के लिए पीएम मोदी को मनाने का संदेश दिया है। मतदाता सूची संशोधन पर बहस राजनीति का नया मुद्दा बना है।

CM रेखा गुप्ता को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, AI आधारित डीपफेक सामग्री पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने CM रेखा गुप्ता को AI आधारित डीपफेक सामग्री से राहत दी है। कोर्ट ने AAP के सोशल मीडिया से आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव से बैठक के बाद सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, काम पर वापसी

भोपाल में सफाईकर्मियों की हड़ताल मुख्यमंत्री मोहन यादव से बैठक के बाद खत्म हो गई है। वेतन वृद्धि और नियमितीकरण पर सहमति बनी।

CBSE कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट जारी, 16 फरवरी से शुरू

सीबीएसई कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट जारी कर दी गई है। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। छात्रों के लिए पूरी जानकारी।

धनतेरस पर दिल्ली के KIA कार शोरूम में भीषण आग, कई वाहन खाक

धनतेरस पर महरौली बदरपुर रोड के KIA कार शोरूम में भीषण आग लगी। सात लोग घायल हुए और कई वाहन जलकर नष्ट हो गए।

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 7 राज्यों में SIR प्रक्रिया से डिलीट नाम फिर जुड़ेंगे

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 7 राज्यों में SIR प्रक्रिया से डिलीट नाम फिर जुड़ेंगे। ASDD श्रेणी के मतदाता अब अंतिम वोटर लिस्ट में वापस शामिल हो सकेंगे।

अखिलेश यादव ने उठाया सवाल- 1.27 करोड़ हिंदू वोटर लिस्ट से कैसे गायब?

अखिलेश यादव ने 1.27 करोड़ हिंदू वोटर लिस्ट से कैसे गायब होने का सवाल उठाया है। उन्होंने योगी सरकार से चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक, कोई अवकाश नहीं रहेगा

मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक बिना अवकाश चलेगा। इस सत्र में द्वितीय अनुपूरक बजट और महत्वपूर्ण विधेयक पेश होंगे।

सुकेश चंद्रशेखर केस: नोरा फतेही ने दिल्ली कोर्ट में दिया बयान

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही ने दिल्ली कोर्ट में गवाही दी। 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में उनका बयान रिकॉर्ड हुआ।

दिवाली से पहले बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1718 अंक उछला

दिवाली से पहले बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। सेंसेक्स ने 1718 अंक की छलांग लगाई जबकि निफ्टी 25000 के पार बंद हुआ।