0:00
0:00 left
देश भर से पिछले 10 दिनों में 900 रेप केस सामने आए;अभिषेक बनर्जी
कोलकाता रेप-मर्डर केस में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की एक और प्रतिक्रिया सामने आई है अभिषेक बनर्जी ने ऐसे मामलों को 50 दिनों में निपटाने और कड़ी सजा देने की मांग की है.
अभिषेक ने एक्स पर लिखा, पिछले 10 दिनों से जब देश भर में आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप मामले में विरोध के साथ इंसाफ़ की मांग हो रही है, तब अलग-अलग हिस्सों में 900 रेप की घटनाएं सामने आई हैं. इनमें अधिकतर समय लोगों ने सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया है.
अभिषेक के मुताबिक, दुख के साथ इनके समाधानों पर अभी तक व्यापक चर्चा नहीं हो पाई है. रोज़ाना 90 रेप, हर घंटे चार और हर 15 मिनट पर एक रेप केस सामने आता है. यानी साफ है कि तत्काल ही सख़्त एक्शन लिए जाने की जरूरत है.
अभिषेक ने मांग करते हुए लिखा कि हमें सख्त कानून की जरूरत है, जिससे कि ट्रायल और दोष निर्धारण 50 दिनों में ही किया जा सके. साथ ही कड़ी सजा दी जा सके ना कि केवल झूठे वादे किए जाएं.
👉 यह भी पढ़ें:
- Abhishek Banerjee को हाईकोर्ट से राहत, अमातला में पार्टी ऑफिस गिराने पर रोक, शनिवार को हुई थी कार्रवाई
- TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, पार्टी में वापस आ जाएं, एक घंटे में दे दूंगा इस्तीफा
- Abhishek Banerjee : ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका, डायमंड हार्बर में दफ्तर पर चला बुलडोजर
- Abhishek Banerjee को बड़ा झटका! MP High Court ने हटाई Arrest Warrant पर रोक, क्या अब बढ़ेंगी TMC नेता की मुश्किलें?
- टीएमएसी के बंटवारे पर अभिषेक बनर्जी भी रखेंगे अपना पक्ष, स्पीकर ओम बिरला ने 19 जून को बुलाया
- Bengal Political Storm: रात 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर रेड! ताला तोड़कर घुसी पुलिस? ममता बनर्जी भी तुरंत पहुंचीं



