👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह
- राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- Rahul Gandhi ने जारी किया वीडियो, बोले- युवाओं का जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
0:00 left
जम्मू कश्मीर का स्टेटहुड और रिप्रेजेंटेशन जरूरी है.; राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्रीनगर में कहा, हम जम्मू कश्मीर और देश के लोगों को ये संदेश देना चाहते हैं कि जम्मू कश्मीर का स्टेटहुड और रिप्रेजेंटेशन जरूरी है. ये देश के लोगों के लिए भी जरूरी है.सितंबर महीने में जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं. 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं.
इसी के मद्देनजर राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्रीनगर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को बैठक की.
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, यहां के लोगों के दिल में जो दर्द है, डर है, उसे मिटाना मेरा लक्ष्य है. हम इसे हमेशा के लिए मिटाना चाहते हैं.
राहुल बोले, मैं जम्मू- कश्मीर के लोगों से मोहब्बत करता हूं. मेरा आपके साथ दूसरा रिश्ता है. ये बहुत पुराना रिश्ता है, खून का रिश्ता है.
राहुल ने कहा , आपने देखा होगा कि चुनाव में नरेंद्र मोदी जी के कॉन्फिडेंस और विश्वास को इंडिया गठबंधन ने तोड़ दिया है. उन्हें कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन की विचारधारा ने हराया है. जम्मू कश्मीर के युवाओं से कहना चाहता हूं कि नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है.



