कूनो नेशनल पार्क; एक और चीते की मौत
लगता है मध्यप्रदेश की तासीर नामीबिया के चीतों को रास नहीं आ रही है कूनो नेशनल पार्क से फिर एक बुरी खबर आई है मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत हो गई है. नामीबिया से लाए गए चीते पवन की जान चली गई है. इसी महीने यहां एक और शावक की मौत हो गई थी.
एडिशनल प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेशन ऑफ फॉरेस्ट एंड डायरेक्टर की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में बताया गया है, दिनांक 27.08.2024 को सुबह लगभग 10.30 बजे नामीबियाई नर चीता पवन नाले किनारे झाड़ियों के बीच पड़ा मिला. उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी. नाला बारिश की वजह से पूरा भरा था. तुरंत पशु चिकित्सकों को जांच के लिए बुलाया गया.
👉 यह भी पढ़ें:
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- जीशान सिद्दीकी को फिर जान से मारने की धमकी, एक हफ्ते में दूसरी बार; मचा हड़कंप
- Padma Vibhushan Teejan Bai Passes Away: पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, छत्तीसगढ़ की लोककला ने खोया अपना सबसे बड़ा सितारा
- Indore Road Accident: राजनाथ सिंह के भतीजे की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे खड़ी कार के पास हुआ ऐसा हादसा कि मच गया हड़कंप!
- Subhash Kashyap Death News: PM Modi समेत देश के शीर्ष नेताओं ने जताया शोक
- मैं बुरी तरह फंस गई हूं…” ट्विशा की आखिरी चैट्स ने खोले दर्द के राज, मौत मामले में नया मोड़
जांच में पाया गया कि उसका आधा शरीर सिर समेत पानी में था. उसके शरीर में कोई बाहरी चोट नहीं थी. शुरुआती जांच से पता चलता है कि पवन की मौत डूबने से हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही और जानकारी मिल सकेगी.
गौरतलब है कि कूनो में पिछले साल से लेकर अब तक पांच शावकों सहित कुल 12 चीतों की मौत हो चुकी है.



