नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और टीएमसी ने एक-दूसरे के खिलाफ मैदान संभाल रखा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जहां ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा की चार्जशीट जारी की, वहीं ममता ने रानीगंज से भाजपा को बड़ी चुनौती दी है। ममता बनर्जी ने कहा कि एक लक्ष्मण रेखा होती है, लेकिन भाजपा सारी हदें पार कर रही है। पश्चिम बंगाल को बर्बाद करने की कोशिश में पूरे देश की सत्ता को खो देगी। ये उनके साथ होकर रहेगा।
ममता बनर्जी ने कहा वह विपक्षी दलों को एकजुट कर दिल्ली में भी भाजपा को चुनौती देंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा अवैध कोयला खदानों से धन लेती है और तृणमूल कांग्रेस पर चोर होने का आरोप लगाती है। भाजपा ने उनकी सारी शक्तियां छीन ली हैं। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि भाजपा अगर सत्ता में आती है तो वो बुल्डोजर चलाएंगे और सभी को बाहर निकाल देंगे। उन्होंने कहा सब एकजुट होकर टीएमसी का साथ दो, इसी बंगाल से भाजपा का अंत होगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
- Mamata Banerjee को एक और झटका, टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा
- Mamata Banerjee ने कहा-भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, भतीजे अभिषेक बनर्जी का किया बचाव
- Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने जारी किया वीडियो संदेश-मुझे चुप कराना है तो मेरी जान लेनी होगी
ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज में राम नवमी शोभायात्रा के दौरान हुई झड़पों का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मुझे दोष मत दो उनके सभी अधिकार छीन लिए गए हैं। सभी अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। भाजपा के लोगों को यहां भेजा गया, लेकिन उन्हें नहीं पता है कि जीत हमारी होगी। ममता ने कहा कि भाजपा को रघुनाथगंज में दंगे भड़काए जाने पर शर्म आनी चाहिए। भाजपा ने अपने अधिकारियों को इसलिए भेजा है कि दंगे भड़काए जा सकें।



