बांग्लादेश के राष्ट्रगान में बदलाव की कोई भी योजना नहीं;खालिद हुसैन

Date:

बांग्लादेश के राष्ट्रगान में बदलाव की कोई भी योजना नहीं;खालिद हुसैन

बांग्लादेश में धार्मिक मामलों के सलाहकार एएफएम खालिद हुसैन ने कहा कि बांग्लादेश के राष्ट्रगान में बदलाव की कोई भी योजना नहीं है.

,हुसैन ने कहा कि अंतरिम सरकार ऐसा कुछ भी नहीं करेगी, जिससे कि विवाद पैदा हो.

इससे पहले बांग्लादेश के जमात-ए-इस्लामी के पूर्व अमीर ग़ुलाम आजम के बेटे अब्दुल्लाहिल अमान आजमी ने राष्ट्रगान और संविधान में बदलाव की अपील की थी.

बांग्लादेशी समाचार चैनल ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक- खालिद हुसैन ने कहा कि बांग्लादेश भारत के साथ मित्रवत व्यवहार चाहता है.

उन्होंने कहा कि जो भी लोग प्रार्थना स्थल पर हमले कर रहे हैं वे मानवता के दुश्मन हैं. वे अपराधी हैं और उनको तय कानूनों के मुताबिक सज़ा दी जाएगी.

खालिद हुसैन ने घोषणा करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान मदरसा छात्रों के साथ स्थानीय लोग किसी भी तरह की तोड़फोड़ या हमले को रोकने के लिए मंदिरों की रखवाली करेंगे.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related