कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट पर नोएडा डीएम ने लिख दिया पप्पू, भड़की कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

Date:

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर नोएडा यानी गौतमबुद्धनगर के डीएम के एक ट्वीट से बवाल मच गया है। कांग्रेस ने इस पर जबरस्त टिप्पणी की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने डीएम पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने भी इस पर कड़ी आपत्ति ली है।

उल्लेखनीय है कि नोएडा के डीएम मनीष वर्मा के एक्स हैंडल से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक पोस्ट किया गया था। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर नोएडा के डीएम के पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने राहुल गांधी के लिए अपमानजनक टिप्पणी की है। जैसे ही विवाद बढ़ा तो डीएम मनीष वर्मा ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनकी आईडी का दुरुपयोग किया गया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि नोएडा डीएम के एक्स हैंडल बिल्कुल अनुचित और अस्वीकार्य टिप्पणी पोस्ट की गई है। यह कोई नया घटनाक्रम नहीं है। पिछले दस वर्षों में भारत की नौकरशाही और अन्य गैर-राजनीतिक अधिकारियों का राजनीतिकरण बढ़ता गया है। सिविल सेवा को अब दबाने और निकम्मा बनाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। इस तरह के मामले उसी प्रयास के ताजा उदाहरण हैं। इस अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

किस पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद

दरअसल कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक पोस्ट किया था-इतिहास बदला नहीं जाता है, इतिहास रचा जाता है। नरेंद्र मोदी को इतिहास कैसे याद रखेगा यह वो जानते हैं और इसलिए परेशान हैं। उनके इसी पोस्ट पर नोएडा डीएम ने रिप्लाई दिया था कि अरे तुम अपनी और अपने पप्पू के बारे में सोचो। सुप्रिया श्रीनेत ने इस पर कहा कि यह डीएम नोएडा हैं, पूरे जिले की जिम्मेदारी है। देश के नेता विपक्ष राहुल गांधी के बारे में इनकी भाषा और विचार जरूर देखे जाएं। साफ है प्रशासनिक अमले में संघियों की भरमार है और अब वो संवैधानिक पद पर बैठ कर नफरत को हवा दे रहे हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी इस पर आपत्ति ली है। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री कार्यालय को टैग करते हुए सवाल किया कि क्या अब भाजपा शासन में आईएएस अधिकारियों को इस तरह की राजनीतिक टिप्पणी करने का आदेश दिया जा रहा है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।