जम्मू-कश्मीर के डोडा में बोले पीएम मोदी-तीन खानदानों ने यहां जो भी किया, वह पाप से कम नहीं

Date:

डोडा। जम्मूकश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को डोडा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, नेशनल कान्फ्रेंस और पीडीपी पर जमकर वार किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव तीन खानदानों और जम्मूकश्मीर के नौजवानों के बीच है। एक खानदान कांग्रेस का है एक नेशनल कॉन्फ्रेंस का है एक पीडीपी का। इन तीनों खानदानों ने आप के साथ जो किया है, वो किसी पाप से कम नहीं है।

पीएम मोदी ने आतंकवाद पर भी खुलकर बोला। उन्होंने कहा कि आतंकवाद आप याद करिए वो समय जब दिन ढलते ही यहां अघोषित कर्फ्यू लग जाता था। उस समय कांग्रेस की केंद्र सरकार के गृहमंत्री तक लाल चौक जाने से डरते थे। आतंकवाद अब यहां अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। पिछले 10 सालों में यहां काफी बदलाव आया है।

संविधान को जेब में रखता है विपक्ष

पीएम मोदी ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि आजकल ये लोग संविधान को अपनी जेब में रखते हैं। यह अपने काले कारनामों को छुपाने के लिए यह सब दिखावा करते हैं। इन लोगों ने संविधान की आत्मा को नोच दिया था। वरना क्या कारण था कि हमारे जम्मू कश्मीर में दो संविधान चलते थे। क्यों यहां के लोगों को वो हक नहीं मिलता था, जो बाकी देश में मिलता था।

कश्मीरी हिंदुओं के पुनर्वास के लिए योजना

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने कश्मीरी हिंदुओ की वापसी और पुनर्वास के लिए टीका लाल टपलू योजना बनाने का ऐलान किया है। इससे कश्मीरी हिंदुओं को हक दिलाने में तेजी आएगी। भाजपा एक ऐसा जम्मूकश्मीर बनाने जा रही हैजो टेरर फ्री होगा और टूरिस्टों के लिए स्वर्ग होगा। पीएम ने कहा कि जम्मूकश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का काम भी भाजपा सरकार ही करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।

मध्य प्रदेश: बिना बीमा वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश में 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नीति लागू। बिना बीमा वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, सतना में मंदाकिनी उफान पर

सतना में मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट और भरतघाट जलमग्न। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।

इंदौर में सेमी-कंडक्टर उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, निवेश के लिए आमंत्रण

इंदौर में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 'मध्य प्रदेश-सेमीकॉन' का आयोजन होगा।

इंदौर में H1N1 का दूसरा केस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

इंदौर में स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला सामने, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की। जानें संक्रमण की स्थिति।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम के लिए भाजपा अध्यक्ष ने सुझाए स्थान। कांग्रेस की तैयारियों के बीच पत्र लिखा।

ATF की कीमतों में 5.46% की वृद्धि, हवाई किराए में बढ़ोतरी संभव

विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि से हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। ATF दर ₹121.28 प्रति लीटर हुई।

भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी का आलोचकों को जवाब

भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी ने आलोचकों को जवाब दिया। इसे वैश्विक चुनौतियों के बीच असाधारण उपलब्धि बताया।