0:00
0:00 left
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: विदेशी प्रतिनिधिमंडल पहुंचने से खफा उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान 16 विदेशी राजनयिकों का एक दल पंहुचा जिसने मतदान केंद्रों पर वोटिंग का मुआयना किया था विदेशी राजनयिकों के इस दल में अमेरिका, मेक्सिको, गयाना, दक्षिण कोरिया, सोमालिया, पनामा, सिंगापुर, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, नॉर्वे, तंजानिया, रवांडा, अल्जीरिया और फिलिपींस के राजनयिक शामिल थे
विदेशी राजनयिकों के जम्मू-कश्मीर पहुंचने और वोटिंग का मुआयना करने से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला खासे खफा हैं उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा को देखने के लिए विदेशी राजनयिकों के दल को भेजने के केंद्र के फैसले का विरोध किया है. उन्होंने कहा कि ये चुनाव भारत का अंदरुनी मामला है.
उन्होंने कहा,मुझे नहीं पता कि विदेशियों को क्यों यहां चुनावों की जांच करनी चाहिए जबकि भारत का कहना है कि कश्मीर उसका अंदरुनी मामला है. अचानक उन्हें ऐसी क्या जरूरत पड़ी कि विदेश पर्यवेक्षक आकर यहां चुनाव देखें.
👉 यह भी पढ़ें:
- मिशन 2028 : कोई भागवत करा रहा, कोई पोते की खुशी में लड्डू बांट रहा, तो कोई निकाल रहा चुनरी यात्रा
- उमर अब्दुल्ला का दावा- 370 नहीं हटता, तो भारत में शामिल होने के लिए लड़ रहे होते पीओके के लोग
- सिंधु जल संधि तनाव: उमर अब्दुल्लाह बोले- ‘इन नदियों पर पहला हक हमारा’
- Omar Abdullah : पत्नी पायल से तलाक लेने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे जम्मू-कश्मीर के सीएम, दोनों के बीच बनी सहमति
- पेपर लीक पर उमर अब्दुल्ला का जेपी नड्डा को जवाब—‘मामला 2022 का था, तब NC-कांग्रेस की सरकार नहीं थी’
- Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस



