हरियाणा के दंगल में ताल ठोकने पहुंचे एमपी के सीएम, सभाओं में राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Date:

भोपाल। हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को हरियाणा दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कई जगह सभाओं को संबोधित किया। सीएम यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल न देश का सम्मान रखते हैं और न विदेश में भारत का सम्मान रखते हैं। दुर्भाग्य से कहना पड़ रहा है कि राहुल गांधी को न यहां समझ है और न वहां समझ है।

चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र में सीएम यादव ने कहा कि यह वही लोग हैं, जिनके लिए पाकिस्तान से आवाज आती है कि हम, कांग्रेस और उनके साथ वाले धारा 370 हटाने की बात का विरोध कर रहे हैं। पाकिस्तान उसका समर्थन कर रहा है। आपको भारत में राजनीति करना है, तो भारत के लोगों का समर्थन लो। तुम पाकिस्तान का समर्थन लोगे, तो पाकिस्तान में राजनीति करो।

सैनिकों का करते हैं अपमान

सीएम यादव ने कहा कि हमारे घर के बच्चे सीमा पर पाकिस्तान के सैनिक के साथ खून की बाजी लगाकर लड़ते हैं। ये वोट की खातिर हमारे खून को अपमानित करते हैं। सेना को लज्जित करते हैं। पूरा देश इन भावनाओं का विरोध करता है। जो भी भारत के खिलाफ जाएगा, जनता उसे सबक सिखाएगी।

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं आए कांग्रेसी

सीएम यादव ने कहा कि अयोध्या में 500 साल के संघर्ष के बाद भगवान राम का मंदिर बना। अब भगवान कृष्ण भी यमुना जी के किनारे बुला रहे हैं। कांग्रेस के लोगों को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया था। दुनिया भर से ना जाने कहां कहां से लोग शामिल हुए, लेकिन कांग्रेस वाले नहीं आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी कहने पर सियासी बवाल मचा हुआ है। इसी बीच शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने खड़गे का समर्थन किया है। राउत ने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह ईडी, सीबीआई और पुलिस का डर दिखाकर विपक्ष को दबा रहे हैं, उसे ‘पॉलिटिकल टेररिज्म’ही कहा जाएगा। राउत ने कहा-मिसाइल की तरह संस्थाओं का इस्तेमाल -संजय राउत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को मिसाइल की तरह इस्तेमाल कर रही है। -जो कोई डराता है, वह समाज में दहशत पैदा करता है। -महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में यही खेल चल रहा है। -इसी डराने की भाषा को दूसरे शब्दों में आतंकवाद कहा जाता है। राउत ने उठाए ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल -संजय राउत ने कहा कि पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या के बाद सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। -अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आने के बाद पीएम मोदी पीछे हट गए। -राउत ने सवाल किया कि जिन आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या की, वे आज भी पाकिस्तान में सुरक्षित हैं। -सरकार ने उनके खिलाफ क्या ठोस कार्रवाई की? राउत ने कहा विपक्ष को डरा रही सरकार -राउत ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। -उन्होंने कहा कि विधेयक मंजूर न होने के बावजूद भाजपा महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है और विपक्ष को डरा रही है। -उन्होंने सवाल किया कि आप हमें धमकियाँ देने वाले कौन होते हैं? -लोकतंत्र में ‘परिणाम भुगतने’ की भाषा का कोई स्थान नहीं है।