पीएम मोदी के बयान पर भड़के ‘दामादजी’, बोले-चाहे तो जांच करा लें, कुछ भी साबित नहीं कर सकते

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। हरियाणा चुनाव के लिए दंगल जारी है। अखाड़े में हर कैटेगरी के पहलवान उतर चुके हैं। हर तरह के दांव-पेंच आजमाकर एक-दूसरे को पटकनी देने की कोशिश जारी है। वार पर पलटवार करने से कोई चूक नहीं रहा। ऐसे में सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा कैसे चुप बैठे रहते। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के दलालों और दामादों वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि चाहे तो जांच करा लें, कुछ भी साबित नहीं कर सकते।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मैं हैरान हूं कि प्रधानमंत्री ने एक बार फिर मेरे नाम का इस्तेमाल किया है। हरियाणा और केंद्र में उनकी अपनी सरकार है, चाहे तो जांच करा लें। मीडिया से चर्चा में वाड्रा ने कहा कि हम सब जानते हैं कि पिछले 10 सालों में उन्होंने मेरे खिलाफ कितनी जांच कराई। ढींगरा आयोग ने मेरी कंपनियों की जांच की थी, लेकिन कुछ नहीं मिला। हरियाणा में मेरी कितनी जमीन है, इसकी भी जांच के लिए आरटीआई में सवाल किए गए। हमें तरह-तरह के नोटिस मिले हैं। हरियाणा में मेरा काम रोक दिया गया है। जिन कंपनियों से मैंने डील की, उन्हें भी नोटिस भेजे गए। वे कुछ भी साबित नहीं कर सकते, क्योंकि मेरी कंपनियों में कोई गड़बड़ी नहीं है।

👉 यह भी पढ़ें:

दामादों और दलालों का जिक्र सही नहीं

वाड्रा ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री ने दलालों और दामादों का जिक्र किया है, वह सही नहीं है। हरियाणा के लोग इस सरकार से खुश नहीं हैं। इसलिए प्रधानमंत्री लोगों का ध्यान भटकाने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहे है। इस चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी, क्योंकि लोग बदलाव चाहते हैं।

पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था

हरियाणा के सोनीपत में बुधवार को पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना था। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य को दलालों और दामादों के हवाले किया। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए ही इशारों ही इशारों में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा पर हमला बोला था।

वाड्रा को फिर घेरने की तैयारी में भाजपा

पीएम मोदी के बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि भाजपा एक बार फिर से रॉबर्ट वाड्रा को घेरने की तैयारी कर रही है। डीएलएफ लैंड डील के बहाने कांग्रेस को फिर से आसानी से घेरा जा सकता है। 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस मुद्दे को कांग्रेस के खिलाफ अपना हथियार बनाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

खरगे के पीएम मोदी पर विवादित बयान के दौरान हंगामा, कार्यकर्ताओं ने युवक को पीटा

पटना में खरगे के पीएम मोदी पर विवादित बयान के दौरान हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करने वाले युवक को पीट दिया।

दिग्विजय सिंह ने समझाया सनातन का अर्थ, कहा- मैंने कुरान पढ़ी, हिंदुत्व नहीं मानता

दिग्विजय सिंह ने सनातन धर्म और हिंदुत्व में फर्क बताया। साथ ही कहा कि उन्होंने कुरान पढ़ी है लेकिन हिंदुत्व की विचारधारा नहीं मानी।

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना का शानदार शक्ति प्रदर्शन

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना ने 94वें स्थापना दिवस के अवसर पर 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो में दमदार प्रदर्शन किया। इस भव्य आयोजन में 100 विमानों ने हिस्सा लिया।

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह उद्घाटन सीधी जिले को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ता है।

मध्यप्रदेश में भाजपा ने बदला अभियान का नारा, अब कांग्रेस पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ से हमला

मध्यप्रदेश में भाजपा ने अपने अभियान का नारा बदला और अब कांग्रेस पर 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' से हमला तेज किया है। यह नया नारा 5 नवंबर तक चलेगा।

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत, बॉयफ्रेंड अजय हिरासत में

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत। बॉयफ्रेंड अजय मुंडे पुलिस हिरासत में। जांच जारी है।

भोपाल में बनेगी प्रदेश की पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी, दवाएं आधी कीमत में

भोपाल में पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी बन रही है, जो दवाएं आधी कीमत में उपलब्ध कराएगी। यह पहल मरीजों के लिए राहत लेकर आएगी।

स्टांप ड्यूटी चोरी में जिला पंजीयक नायडू, बिल्डर चुघ और उप पंजीयक सिंह को हाई कोर्ट से झटका, नहीं निरस्त होगी एफआईआर

इंदौर हाईकोर्ट ने स्टांप ड्यूटी चोरी मामले में एफआईआर निरस्तीकरण से इनकार किया है। कोर्ट ने जांच में हस्तक्षेप करने से मना किया।

इंदौर में ESIC इंटर्न डॉक्टरों को 5 महीने से नहीं मिला स्टाइपेंड, कलेक्टर से शिकायत

इंदौर ESIC इंटर्न डॉक्टरों को पांच महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला है। उन्होंने कलेक्टर से शिकायत कर हड़ताल शुरू की है।

इंदौर में 42 लाख पुराने वाहनों पर नहीं लगी HSRP प्लेट, नियमों का उल्लंघन

इंदौर में पुराने वाहनों पर HSRP प्लेट न लगाने की समस्या जारी है। लगभग 75,000 वाहनों पर यह अनिवार्य प्लेट अभी भी नहीं लगी है।