बीमारियों से कराह रहा सबसे स्वच्छ शहर, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग नींद में…

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

सफाई में लगातार सात बार देश में नंबर वन आने वाला शहर गंदगी से पनपने वाली डेंगू, मलेरिया, डायरिया जैसी बीमारियों से कराह रहा है। बावजूद इसके आठवीं बार स्वच्छता में नंबर वन आने की तैयारी कर रहे शहर के नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की नींद नहीं खुल रही। पता नहीं किस आधार पर देश के सामने सफाई का दंभ भरेंगे?

इंदौर में हर रोज डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटों में ही 13 मरीज पीपल्याहाना, मूसाखेड़ी, जूनी इंदौर में मिले हैं। पिछले दो-तीन माह से शहर वर्षा और गंदगी से पनपने वाली बीमारियों से परेशान है लेकिन निगम और स्वास्थ्य विभाग का अमला कहीं दिखाई नहीं दे रहा। हां, जिस क्षेत्र में मरीज मिल रहे हैं, वहीं दवा छिड़कने की औपचारिकता पूरी की जा रही है।

आश्चर्य की बात यह कि सारे विभाग प्रेस नोट जारी कर लोगों से आसपास गंदगी और पानी नहीं जमा होने की अपील कर रहे हैं। यह जिम्मेदारी किसकी है? गंदगी किसकी वजह से है और मोहल्ले की सड़कों पर पानी किसकी वजह से है? नगर निगम के जिम्मेदार बरसात शुरू होने से पहले भी रोड खोदते रहे और भरी बारिश में काम चलता रहा। हालत यह हो गई कि शहर की अच्छी-भली सड़कों को गड्‌ढेदार बना दिया गया।

पहले अनंत चतुर्दशी से पहले यही नगर निगम शहर की सड़कों के सारे गड्‌ढे भर देता था और दशहरा-दीपावली तक तो शहर चमन हो जाता था। इस बार सड़कों की हालत देख लीजिए। मुख्य मार्गों के अलावा मोहल्ले की सड़कें भी कबाड़ा बनी पड़ी हैं। ऐसे में गड्‌ढों में जमा गंदा पानी बीमारियां ही तो बांटेगा।

यही नगर निगम और यही स्वास्थ्य विभाग बरसात के मौसम में लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाने के लिए पॉश कॉलोनियों से लेकर बस्तियों तक मच्छर भगाने के उपाय करता था। गड्‌ढों में जमा पानी में दवा का छिड़काव होता था, अब यह अमला मैदान में क्यों नहीं दिखाई देता?

सच तो यह है कि इंदौर की सारी की सारी विधानसभा जीतने के बाद भी भाजपा के जनप्रतिनिधि पता नहीं किस दुनिया में खोए हैं? नगर निगम में लगातार भाजपा की ही परिषद रही है, लेकिन पता नहीं इस बार महापौर से लेकर पार्षदों तक को क्या हो गया है? जानकार बताते हैं कि इससे अच्छी स्थिति तो डॉ.उमाशशि शर्मा के कार्यकाल में थी, जब दो नंबर के सारे पार्षद विरोध में रहते थे। आपसी विवाद के बाद भी काम नहीं रुकता था। अब तो महापौरजी दो नंबर में ही बैठे रहते हैं, फिर भी काम नहीं हो रहा?

ताज्जुब इस बात का भी है कि आपको जनता ने चुना है, आपको फिर से जनता के पास ही जाना है, फिर जनता की चिन्ता क्यों नहीं करते? माना कि इंदौर पर भाजपा की पकड़ है और हर बार जनता आपको कुर्सी पर बिठा भी देती है, लेकिन क्या जनता के लिए आपका कोई फर्ज नहीं बनता?

सच कहता हूं…एक बार सोचिएगा जरूर…राजनीति से अलग हटकर शहर हित में सोचिए…जनता जब तक साथ है तभी तक आप हैं…आपका भी फर्ज बनता है कि जनता का साथ दीजिए…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स

कोटा पुलिस ने 15 मिनट में पकड़े टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स। मुंबई से भाग रहे आरोपियों को ट्रेन में पकड़ा गया।

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न, ASI गिरफ्तार

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल की महिला वॉलंटियर से यौन उत्पीड़न की घटना में ASI कबीरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 18 अक्टूबर को केस दर्ज किया।

नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका

नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने नोटिस को रद्द करने और रोक लगाने की मांग की है।

MP खाद टोकन 2026: कटौती कब और कैसे होगी, जानिए पूरी प्रक्रिया

MP खाद टोकन 2026 प्रक्रिया में खाद कटौती कब और कैसे होगी, इसकी पूरी जानकारी। किसान अब ऑनलाइन टोकन से खाद प्राप्त कर सकेंगे।