रतलाम शहर काजी का अच्छा फैसला, पत्र जारी कर गरबे में नहीं जाने की कर दी अपील

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। नवरात्रि शुरू होने से पहले ही गरबे में प्रवेश को लेकर विवाद प्रारंभ हो गया था। कोई भाजपा नेता यह कह रहा था कि गोमूत्र पिलाएं, तो कोई आधार कार्ड देखने की बात कह रहा था। हर साल यह विवाद होता है। इन विवादों को देखते हुए रतलाम के शहर काजी ने एक अच्छा फैसला किया है। उन्होंने पत्र जारी कर मुस्लिम समाज से गरबे में नहीं जाने की अपील की है।

रतलाम के शहर काजी अहमद अली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के साथ ही वाट्सएप पर भी यह पत्र जारी किया है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि वक्त व हालात को देखते हुए मुस्लिम समाजजन नवरात्रि मेला या गरबा में न जाएं। काजी अहमद अली ने कहा कि इस तरह के बयान आ रहे हैं कि गरबे में मुसलमान आएंगे, तो मारेंगे। यह बयानबाजी गलत है। ऐसे हालात में मैंने तय किया कि मैं अपने लोगों को ही घर में बैठने के लिए कहूं।

हर साल बनती है विवाद की स्थिति

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष गरबा आयोजनों में विवाद की स्थिति बनती है। हिंदूवादी संगठनों के लगातार अपील और चेतावनी के बाद भी मुस्लिम युवक गरबे में आते हैं और विवाद होता है। इंदौर में भी हिंदूवादी संगठनों ने मुस्लिम युवकों के साथ ही गरबा आयोजकों को भी चेतावनी दी है कि वे किसी भी तरह गैर हिंदुओं का प्रवेश रोकें। इंदौर में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा कराए गए गरबा आयोजनों की अनुमतियां भी निरस्त हुई हैं। ऐसे में रतलाम काजी का यह फैसला बहुत सही है। क्या इस तरह की अपील दूसरे शहरों के काजी नहीं कर सकते?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजनांदगांव की महिला IPS अंकिता शर्मा से पुलिस मुख्यालय ने मांगा स्पष्टीकरण, दशहरे पर AK-47 से किया था फायर

राजनांदगांव की महिला IPS अंकिता शर्मा पर AK-47 से फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस मुख्यालय ने मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक इंदौर में, संघ प्रमुख होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इंदौर में 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होगी। बैठक में संघ के प्रमुख और सभी प्रांत संघचालक हिस्सा लेंगे।

सतना में देवी विसर्जन लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली लाइन की चपेट में, 9 घायल

सतना में देवी विसर्जन लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आई। आठ बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर है।

करनाल में बोले शिवराज सिंह चौहान: किसानों का सेवक हूं, सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा

करनाल में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मैं किसानों का सेवक हूं और उनके सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दूंगा। उन्होंने 'खेत बचाओ अभियान' का शुभारंभ किया।

PNB करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ के नकली नोट बरामद, NIA ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

PNB करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ के नकली नोट बरामद हुए। NIA ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच को और मजबूती दी है।

नेहा बोरा ने CJP प्रोटेस्ट से किया खुद को अलग, कहा बुलावा दूसरे संगठन का था

नेहा बोरा ने CJP प्रोटेस्ट से खुद को अलग किया और दिल्ली हाई कोर्ट में स्पष्ट किया कि उनका प्रदर्शन से कोई लेना-देना नहीं था। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा।

नमन धीर की तूफानी पारी से भारत ने हैगली ओवल में टी20 मैच जीता

नमन धीर की तूफानी पारी से भारत ने हैगली ओवल में टी20 मैच जीता। भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा रन चेज़ कर इतिहास रचा।

सऊदी अरब में हमले में भारतीय की मौत पर विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी निंदा

सऊदी अरब में हमले में भारतीय की मौत पर विदेश मंत्रालय ने कड़ी निंदा की है। भारत ने आम नागरिकों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया।

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 460 अंक टूटा

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट से सेंसेक्स 460 अंक टूटा। निफ्टी 123 अंक गिरकर 22,687 पर बंद हुआ। निवेशकों के भारी नुकसान के संकेत।

बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर लगाया विदेशी ताकतों से जुड़ाव का आरोप

बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों से जुड़ाव का आरोप लगाया है। पार्टी ने प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल और जॉर्ज सोरोस से संबंधों की बात कही है।