👉 यह भी पढ़ें:
- Arvind Kejriwal का विवादित बयान-सीजेपी प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे, भड़की भाजपा
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- Instagram अकाउंट बंद होने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-पीएम मोदी के आगे झुका मेटा
- Arvind Kejriwal ने छेड़ा नया राग, कहा-पेपर लीक के बाद अब हमें E20 पर एक होकर आवाज उठानी पड़ेगी
- Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में बनी एसाईटी को अरविंद केजरीवाल ने ठहराया गैर कानूनी, कहा-बिना एफआईआर कैसे बनी?
- Arvind Kejriwal ने अमित शाह से पूछा सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए?
0:00 left
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल इस रविवार भी जनता की अदालत में अपने ईमानदारी का प्रमाण लेने पहुंचे। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में केजरीवाल ने भाजपा पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का मतलब महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और जम्मू–कश्मीर में भाजपा की डबल इंजन सरकारों का अंत होने वाला है।
कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली की जनता का प्यार, समर्थन और विश्वास ही मेरी ईमानदारी का प्रमाण बनेगा। मैंने कभी भी अपने परिवार वालों को टिकट नहीं दिया है। मैंने कभी अपने बेटे को टिकट नहीं दी। एक बार फिर से जेल की बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी इंसुलिन की इंजेक्शन बंद कर दी गई, जिससे मेरी किडनी खराब हो सकती थी। केजरीवाल ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि दिल्ली के चुनाव आने वाले हैं। ये कहेंगे डबल इंजन सरकार बना दो, तब इनसे पूछना कि क्या हरियाणा में आपकी डबल इंजन सरकार आई? केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में 10 साल से इनकी सरकार थी, अब लोग घुसने नहीं दे रहे। मणिपुर में 7 साल से डबल इंजन की सरकार है और वहां की आग ठंडी नहीं हो रही।



