उत्तराखंड , पहाड़ियों पर लापता विदेशी महिलाओं को बचाया
उत्तराखंड के माउंट चौखंबा पहाड़ पर फंसी दो विदेशी महिलाओं का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है.दोनों विदेशी महिलाएं चौखंबा-थ्री पर ट्रैकिंग के दौरान लापता हुई थीं.इनमें से एक महिला ब्रिटेन की रहने वाली थीं, वहीं दूसरी महिला अमेरिका की थी

👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में बाढ़ की बड़ी तबाही! भारतीयों समेत सैकड़ों यात्री लापता, MEA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
- बंगाल की खाड़ी में लापता हुआ पनामा झंडे वाला कार्गो जहाज, 24 क्रू मेंबर्स की तलाश तेज
- Uttarakhand के मुक्तेश्वर में खाई में गिरी बस, कई गंभीर रूप से घायल
- Chamoli के टनल में अचानक घुसा पानी और मलबा, 19 मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
- Monsoon Fury: देश के कई राज्यों में आसमान से आफत! 43 लोगों की मौत, जम्मू-कश्मीर से असम तक बाढ़-भूस्खलन का कहर
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
इन महिलाओं को सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय वायु सेना और एसडीआरएफ ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया.
महिला पर्वतारोहियों को बचाव अभियान के तीसरे दिन रविवार सुरक्षित रेस्क्यू कर जोशीमठ लाया गया.अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में गृह मंत्रालय से संपर्क कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.अमेरिका की रहने वाली मिशेल थेरेसा डवोराक और ब्रिटेन की रहने वाली फाव जेन मैनर्स उत्तराखंड के जनपद चमोली के माउंट चौखंबा-थ्री पर ट्रैकिंग के लिए गई थीं.लेकिन मौसम खराब होने की वजह से 6015 मीटर की ऊंचाई पर फंस गई थीं.



