महिला टी 20 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
महिला टी 20 वर्ल्ड कप 2024 के सातवें मैच में भारत ने पाकिस्तानी टीम को छह विकेट से हरा दिया है.पाकिस्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पाकिस्तानी टीम 20 ओवर खत्म होने के बाद आठ विकेट के नुकसान पर महज 105 रन ही बना पाई.

👉 यह भी पढ़ें:
- FIFA World Cup 2026 Semifinal: कौन बनेगा नया चैंपियन? फ्रांस, स्पेन, अर्जेंटीना या इंग्लैंड, जानिए किसका पलड़ा सबसे भारी
- FIFA वर्ल्ड कप 2026: मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया, क्विनोनेस और जिमेनेज के गोलों से ओपनिंग मैच में धमाका
- आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप ; पकिस्तान को हराया, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से होगी भिड़ंत
- टी20 वर्ल्ड कप : भारत में बांग्लादेश के मैचों पर ICC–BCB में बढ़ा टकराव
- टी 20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान, शुभमन गिल बाहर, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिली जगह
- टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से, 4 ग्रुप में बांटी गई 20 टीमें, अगर फाइनल में पाकिस्तान नहीं पहुंचा तो 8 मार्च को अहमदाबाद में खिताबी मुकाबला
पाकिस्तान के लिए निदा डार ने 28 रनों की पारी खेली. वहीं भारत के लिए अरुंधति रेड्डी ने तीन विकेट लिए.
106 रन बनाने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. केवल 18 रन के कुल स्कोर पर ही भारतीय टीम का पहला विकेट गिर गया था.
ओपनर स्मृति मंधाना केवल आठ रन ही बना सकीं और सादिया इकबाल का शिकार बनीं.
भारत के लिए सबसे ज्यादा 32 रन शेफाली वर्मा ने बनाए. टीम जब जीत से दो रन दूर थी, तब कप्तान हरमनप्रीत कौर 29 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गईं.



