0:00
0:00 left
कांग्रेस-एनसीपी की ओर से घोषित सीएम प्रत्याशी का समर्थन करेगी शिवसेना; उद्धव
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि महाराष्ट्र को बचाने के लिए शिवसेना ( यूबीटी) कांग्रेस और एनसीपी ( एसपी) की तरफ से सीएम के रूप में घोषित किए जाने वाले किसी भी चेहरे का समर्थन करेगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए दावा कि सरकार विज्ञापनों की मदद से महाराष्ट्र में फर्जी और गलत खबरें प्रसारित करा रही है।
मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम उद्धव ने कहा कि अगले महीने संभावित विधानसभा चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र सरकार विज्ञापनों के माध्यम से राज्य में फर्जी कहानियां गढ़ रही है। उन्होंने सरकार पर विश्वासघात करने के लिए मजबूर करने का आरोप भी लगाया। गौरतलब है कि इसी साल के अंत में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। । ऐसे में राज्य में सियासी सरगर्मियां काफी तेज हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Maharashtra Politics: ‘टेस्ट ट्यूब बेबी’ से लेकर ‘बिके हुए नेता’ तक, संजय राउत के हमले से गरमाई शिवसेना की सियासत
- शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने पुतिन के दौरे को लेकर सरकार पर साधा निशाना, भोज में विपक्षी नेताओं के नहीं बुलाने पर उठाए सवाल
- शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, कहा-सिर्फ भाजपा का विश्वास जीतने के लिए काम कर रहा आयोग
- पंजाब के मोगा में शिवसेना के जिला प्रधान मंगत राय की गोली मारकर हत्या, तीन बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग
- गढ़चिरौली में फडणवीस की पहल से बदलती तस्वीर: शिवसेना ने की तारीफ, सियासत में नए समीकरण?



