पंजाब के मोगा में शिवसेना के जिला प्रधान मंगत राय की गोली मारकर हत्या, तीन बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मोगा। पंजाब के मोगा में शिवसेना के जिला प्रधान मंगत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगत राय पर गुरुवार रात 10 बजे हमला किया गया था। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के मोगा जिले में गुरुवार को बगियाना बस्ती और स्टेडियम रोड पर तीन अज्ञात बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में शिव सेना शिंदे के प्रधान मंगत राय मंगा की मौत हो गई है, जबकि सैलून मालिक और एक बच्चा घायल हो गया। इस वारदात के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी और घायल सैलून मालिक दविंदर सिंह ने बताया कि तीन युवक उसके सैलून में आए और बाल कटवाने के बहाने कुर्सी पर बैठ गए। जैसे ही वह उनकी ओर बढ़ा, अचानक उन्होंने उसकी टांग में गोली मार दी और वहां से भागने लगे। इसी दौरान, एक बच्चा थॉमस, जो दूध लेने के लिए घर से निकला था, हमलावरों के निशाने पर आ गया। हमलावरों ने बच्चे पर भी फायर किया, लेकिन गोली उसे छूकर निकल गई। हमलावरों ने सैलून से निकलने के बाद स्टेडियम रोड पर पहुंचे शिव सेना शिंदे के प्रधान मंगत राय मंगा पर गोलियां चला दीं।

👉 यह भी पढ़ें:

डीएसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि यह हमला आपसी रंजिश का नतीजा है। कुछ दिनों पहले दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसके चलते यह गोलीबारी की गई। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान की जा रही है।

दूध लेने गए थे मंगत राय

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि मंगत राय पर अज्ञात हमलावरों ने उस समय हमला किया जब वह रात में दस बजे दूध लेने गए थे। पुलिस की जांच में पता चला है कि तीन हमलावरों ने उनपर ताबड़ तोड़ फायरिंग की और बाद में मौके से फरार हो गए। स्थानीय पुलिस उन्हें लेकर पास के अस्पताल पहुंची. जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जम्मू में राजनाथ सिंह ने कहा- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, कांग्रेस को बोरिया-बिस्तर समेटना होगा

जम्मू में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे।

राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने परिसीमन बिल पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने मौजूदा 543 सीटों पर ही महिला आरक्षण लागू करने की मांग की।

अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास धमाका, 7 बच्चों की मौत, 97 घायल

अफगानिस्तान के कुनार स्कूल विस्फोट में 7 बच्चों की मौत और 97 घायल। धमाका शगई मिडिल स्कूल के पास खनन विस्फोटकों के डिपो में हुआ।

मुंबई घाटकोपर रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में 60 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

घाटकोपर रेलवे स्टेशन टॉयलेट में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से असल्फा से गिरफ्तार किया।

परिसीमन बिल पास होने पर यूपी की विधानसभा सीटें होंगी अधिकतम 650, अमित शाह ने दी जानकारी

परिसीमन बिल पास होने पर उत्तर प्रदेश विधानसभा सीटें 650 तक बढ़ सकती हैं। अमित शाह ने बताया, यह संशोधन महिला आरक्षण लागू करने के लिए जरूरी है।

‘ईठा’ बनी श्रद्धा कपूर की सबसे लंबी फिल्म, सेंसर बोर्ड से मिली U/A 16+ सर्टिफिकेट

'ईठा' हिंदी बायोपिक फिल्मों में सबसे लंबी फिल्म बनी। श्रद्धा कपूर की यह फिल्म CBFC से U/A 16+ सर्टिफिकेट लेकर 4 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी।

मुरादाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस की टक्कर, 6 की मौत

मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस की टक्कर में चार की मौत, कई घायल। लदावली गांव में हादसा।

पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल पर किया बड़ा बयान, 2029 से लागू होगा कानून

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण 2029 से लागू होगा। केंद्र सरकार ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का रास्ता साफ किया।

खरगे बोले- डिलिमिटेशन बिल से SC/ST के साथ हो रहा है अन्याय, विपक्ष ने किया विरोध

डिलिमिटेशन बिल पर विपक्ष ने जताई आपत्ति। मल्लिकार्जुन खरगे बोले- SC/ST आरक्षण में अनदेखी और जनगणना के बिना बिल लाना गलत।

गुरुग्राम में 27 बांग्लादेशी अवैध निवासियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देश वापस भेजा

गुरुग्राम में 27 बांग्लादेशी अवैध निवासियों को पुलिस ने पकड़ा और देश वापस भेजा। एटीएस और पीओ स्टाफ ने कार्रवाई की।