विधायकों की शिकायत के बाद सीएम मोहन यादव के स्पष्ट निर्देश, कोई दूसरे की विधानसभा में दखल न दे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। इंदौर की राजनीति में पिछले काफी समय से उथल-पुथल जारी है। नई सरकार बनने के बाद बड़े पद पाकर बैठे नेताओं ने यह सोच लिया कि पूरा इंदौर ही उनका है। इससे कई विधायक परेशान हो गए। उनका अपनी विधानसभा में काम कराना भी मुश्किल हो गया। अपने ही मंत्री और नेताओं से त्रस्त विधायक सीएम डॉ.मोहन यादव की शरण में भोपाल पहुंचे। सीएम ने विधायकों की समस्या सुनने के बाद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिसकी विधानसभा है, वहां सिर्फ उसकी ही सुनी जाए।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले इंदौर के तीन विधायक मालिनी गौड़, मनोज पटेल और उषा ठाकुर सीएम से मिलने पहुंचे थे। इसमें विधायकों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अपने ही दल के मत्री और कुछ नेता उन्हें काम नहीं करने दे रहे। वे उनकी विधानसभा में भी दखल देने लगते हैं। इतना ही नहीं अधिकारियों पर अपने काम कराने का दबाव भी बनाते हैं। इन विधायकों ने कहा कि शहर में एकतरफा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। कुछ नेता चाहते हैं कि पूरे शहर में सिर्फ उनकी ही चले, इस कारण कामकाज में परेशानी आ रही है।

👉 यह भी पढ़ें:

कुछ अधिकारियों की भी हुई शिकायत

सूत्र बताते हैं कि विधायकों ने कहा कि बड़े नेताओं के दबाव में आकर अधिकारी उनकी नहीं सुन रहे। कई बार उनकी विधानसभा के क्षेत्र के काम के लिए अधिकारियों को कोई दूसरे नेता फोन लगा देते हैं। विधायकों ने कुछ कुछ अधिकारियों का नाम लेकर कहा कि वे उनकी नहीं सुन रहे और न कोई काम कर रहे हैं।

सीएम ने विधायकों के सामने लगाए फोन

बताया जाता है कि विधायकों की परेशानी सुनने के बाद सीएम ने काफी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने विधायकों के सामने ही कुछ अधिकारियों को फोन लगाकर स्पष्ट निर्देश दिए कि जिसकी विधानसभा है, वहां सिर्फ वहीं के विधायक की सुनी जाए। सीएम ने यह भी कहा कि यह सभी विभागों व अधिकारियों के लिए उनके सख्त निर्देश हैं। सूत्र बताते हैं कि सीएम ने अधिकारियों से यहां तक कह डाला कि अगर कोई अनावश्यक हस्तक्षेप करता है तो तुरंत उन्हें सूचित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘चलो दिल्ली’ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलो दिल्ली मार्च 12 अक्टूबर को हुआ। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।