आईएमए की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर्स की भूख हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक पत्र लिखा है.
आईएमए ने अपने पत्र में लिखा पश्चिम बंगाल के युवा डॉक्टर्स को आमरण अनशन करते हुए एक सप्ताह से भी अधिक का वक्त बीत गया है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उनकी जायज मांगों का पूरी तरह से समर्थन करता है.
👉 यह भी पढ़ें:
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
- Mamata Banerjee को एक और झटका, टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा
- Mamata Banerjee ने कहा-भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, भतीजे अभिषेक बनर्जी का किया बचाव
- Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने जारी किया वीडियो संदेश-मुझे चुप कराना है तो मेरी जान लेनी होगी
आईएमए ने अपने पत्र में लिखा कि राज्य के जूनियर डॉक्टर आपके तत्काल ध्यान दिए जाने के हकदार हैं. पश्चिम बंगाल की सरकार इन डॉक्टरों की सभी मांगों को पूरा करने में सक्षम है.
आईएमए ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल और सुरक्षा की मांग कोई बहुत बड़ी मांग नहीं है. बल्कि यह जरूरी है.
आईएमए ने सीएम ममता बनर्जी से अपील करते हुए कहा, हम आपसे सरकार का मुखिया होने के नाते इन युवा डॉक्टर्स की बातें सुनने और उनके मुद्दे सुलझाने की अपील करते हैं. भारत के पूरे चिकित्सा समुदाय चिंता में है और हमें यह भरोसा है कि आप उनकी जान को बचाएंगीं.



