हूती लड़ाकों ने अमेरिका के जहाज को बनाया निशाना
लेबनान की राजधानी बेरूत के पास स्थित यमन के हूती लड़ाकों का कहना है कि उन्होंने रॉकेट और मिसाइलों के जरिए दो जहाजों को निशाना बनाया है.
जिन दो जहाजों को हूती लड़ाकों ने निशाना बनाया है उनमें से एक जहाज की पहचान अमेरिका के ऑयल टैंकर के तौर पर की गई है. इसका नाम ओलंपिक स्पिरिट है.जिस समय हूती लड़ाकों ने अमेरिकी जहाज ओलंपिक स्पिरिट को निशाना बनाया उस समय वह लाल सागर में तैनात था.
👉 यह भी पढ़ें:
- Red Sea Ship Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा MSV Faize Noore Olya; 13 भारतीय नाविक समेत सभी 14 सुरक्षित
- Middle East Crisis: ओमान तट पर जहाज पर हमला, भारत ने अमेरिका को किया तलब! 3 भारतीय अब भी लापता, US ने दिया बड़ा बयान
- पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत पहुंचा गैस से भरा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित पहुंची ‘सिमी’
- होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा: भारतीय नाविकों से भरे जहाज पर फायरिंग, सभी सुरक्षित
- तेहरान में बड़ा हमला: शरीफ यूनिवर्सिटी के गैस स्टेशन को बनाया निशाना, कई इमारतें प्रभावित
- यमन से फिर हमला: हूती विद्रोहियों ने मिसाइल और ड्रोन से इजराइल को बनाया निशाना
वहीं दूसरा जहाज सेंट जॉन था जिसे हूती लड़ाकों ने हिंद महासागर में अपना निशाना बनाया.नवंबर 2023 से अभी तक हूती लड़ाकों ने कुल 100 जहाजों को अपना निशाना बना चुके हैं. इनमें से दो जहाज डूब भी गए हैं.
वहीं इन हमलों के पीछे हूती लड़ाकों का यह कहना है कि यह गाजा में इसराइल के सैन्य अभियान का बदला लेने के लिए किया गया है.
‘हूती लड़ाकों’ का यमन के एक बड़े हिस्से पर नियंत्रण है. ये लाल सागर से होकर जाने वाले जहाजों को अक्सर ही अपना निशाना बनाते रहते हैं.



