महाराष्ट्र और झारखंड में सजा मैदान, खिलाड़ियों ने अभी तक नहीं कसी कमर, सीट शेयरिंग फार्मूला पर अटकी है बात

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। मैदान सज गया है लेकन खिलाड़ियों ने अभी भी कमर नहीं कसी है। इन दोनों राज्यों में क्षेत्रीय दलों की अहमियत के कारण भाजपा और कांग्रेस के लिए सीट शेयरिंग फार्मूला तय करना आसान नहीं है। यही वजह है कि कई बैठकों के बाद भी अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। भाजपा व कांग्रेस दोनों के लिए सहयोगी दलों को राजी करने में परेशानी आ रही है।

महाराष्ट्र में इस तरह उलझ रहा मामला

भाजपा को झारखंड से ज्यादा परेशानी महाराष्ट्र में आने वाली है। यहां चार क्षेत्रीय पार्टियों के बीच 288 सीटों का गणित सुलझने का नाम नहीं ले रहा। महायुति गठबंधन में भाजपा 150 से 160 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) 90 से 100 सीटें चाहती है। एनसीपी (अजीत पवार) की तरफ से 50 से 60 सीट की डिमांड है। यही कारण है कि अभी तक सीट शेयरिंग फार्मूले की घोषणा नहीं हो पाई है। इधर, महा विकास आघाड़ी में शिवसेना (उद्धव गुट) 100 से 110 पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है, वहीं कांग्रेस भी इतनी ही सीटें चाहती है। एनसीपी (शरद पवार) गुट भी कम से कम 70 से 80 सीट चाहती है।

झारखंड भी कम पेचीदा नहीं

झारखंड में भाजपा और कांग्रेस दोनों सहयोगी दलों से परेशान हैं। भाजपा की परेशानी यह है कि वहां जदयू भी चुनाव लड़ना चाहती है। आजसू भी भाजपा के साथ है। दोनों कम से कम 10 सीटों की डिमांड कर रहे हैं, जबकि भाजपा अधिकतम 5 सीट दे पाएगी। झारखंड की 81 सीटों में से 41 सीटें पानेवाली पार्टी सत्ता में आ जाएगी। इसी तरह इंडिया गठबंधन में शामिल जेएमएम 49 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। अगर ऐसा हुआ तो बची हुई 32 सीटों का बंटवारा कांग्रेस, आरजेडी और सीपीआई एमएल के बीच होगा। यह किसी दल विशेषकर कांग्रेस को तो बिल्कुल ही मंजूर नहीं है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 31 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, इस बार ज्यादा सीटों की डिमांड है। अगर जल्द ही दोनों राज्यों में सीट शेयरिंग फार्मूला तय नहीं होता, तो सभी दलों के लिए संकट बढ़ जाएगा।

👉 यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।