0:00
0:00 left
एससीओ का पहला लक्ष्य आतंकवाद,अलगाववाद और उग्रवाद का मुकाबला करना है ;जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान में हो रहे एससीओ शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन को संबोधित करते हुए कहा कि एससीओ को इस समय दुनिया में चल रही तमाम उथल-पुथल के बीच आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम होना चाहिए.एससीओ का पहला लक्ष्य आतंकवाद,अलगाववाद और उग्रवाद का मुकाबला करना है और मौजूदा परिस्थितियों में यह और भी ज्यादा अहम हो जाता है.

भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, हमें ईमानदार बातचीत और एससीओ चार्टर को लेकर प्रतिबद्ध होने की जरूरत है. वैश्वीकरण और संतुलन बनाने की भी अपनी समस्याएं हैं लेकिन एससीओ देशों को इससे आगे सोचने की जरूरत है.
उन्होंने कहा, देशों के बीच सहयोग आपसी सम्मान,संप्रभुता और समानता पर आधारित होना चाहिए, ना कि एकतरफा एजेंडे पर.
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत ने संयुक्त राष्ट्र में दिया करारा जवाब, पाकिस्तान के आरोप बेनकाब
- शोपियां में बड़ी कार्रवाई: 2 हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े पोस्टर बरामद, 3 गिरफ्तार
- महेश बाबू की पहली झलक से इंटरनेट पर छाया ‘वाराणसी’, एसएस राजामौली की फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह
- आतंकवाद के खिलाफ भारत का बड़ा एक्शन, लश्कर-जैश के 23 आतंकियों को घोषित किया आतंकी
- FATF में भारत की ऐतिहासिक एंट्री! पहली बार मिला Vice President पद, आतंकवादी फंडिंग पर अब भारत की नजर
- अब बिना रुके हाईवे सफर: सूरत में शुरू हुआ देश का पहला बैरियर-फ्री टोल सिस्टम



