खालिस्तान कनाडाई समस्या; बोले कनाडा के सांसद चंद्रा आर्या
कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्रा आर्या ने कहा है कि एक हिंदू सांसद के तौर पर वे भी कनाडा में रह रहे हिंदुओं की चिंताओं को महसूस कर पा रहे हैं.
एक्स पर एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा,मैंने हाल ही में हुई घटनाओं को लेकर कनाडा के हिंदुओं की चिंताओं के बारे में सुना है. एक हिंदू सांसद के तौर पर मैंने भी इन चिंताओं को महसूस किया है.उन्होंने कहा,खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने मेरे खिलाफ भी प्रदर्शन किया था. आरसीएमपी अधिकारियों की सुरक्षा में मैं एडमोंटन में एक हिंदू कार्यक्रम में शामिल हो सका. हम कनाडा में लंबे समय से खालिस्तानी हिंसक उग्रवाद की समस्या से अवगत हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- मैं प्रधानमंत्री मोदी से बहुत प्यार करता हूं” — ट्रंप बोले, भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है
- गुरुदेव को राष्ट्र का नमन, प्रधानमंत्री बोले — टैगोर की चेतना आज भी देश का पथ आलोकित कर रही
- राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले—हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता
- ईरान पर कड़ा रुख: ट्रंप बोले— हालात तेजी से बदल रहे, अमेरिका वही कर रहा जो जरूरी


