0:00
0:00 left
पीएम मोदी ने बिहारवासियों को दिया दिवाली गिफ्ट
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी बिहारवासियों को दिवाली का तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने पटना से पश्चिम चंपारण जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का निर्णय है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 1712.33 करोड़ की राशि को स्वीकृति दी गयी है।
इस योजना के कारण अब पटना से बेतिया जाने वाले लोगों की यात्रा सुगम हो जायेगी।25 अंडरपास और एक रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि एनएच 139W को चौड़ा किया जाएगा। इसकी लंबाई 44.65 किलोमीटर है। इसमें मानिकपुर से साहेबगंज तक चौड़ीकरण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि यह परियोजना बौद्ध सर्किट के रास्ते में पटना से बेतिया तक हाई स्पीड कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी। इससे वैशाली, मुजफ्फरपुर समेत आसपास के जिलों में पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत एक बड़ा पुल, तीन फ्लाइओवर, 25 अंडरपास और एक रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- BRICS शिखर सम्मेलन 2026: PM मोदी की 15 द्विपक्षीय बैठकें और 10 बड़े फैसले
- BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने बताया कैसे 4 देशों से बढ़ा 21 देशों का परिवार
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद



