घर में अगर नहीं हो मोर पंख, दीपावली में जरूर लाएं, कई तरह की समस्याओं का मिलेगा समाधान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। हिन्दू धर्म में मोर पंख का काफी महत्व है। भगवान श्रीकृष्ण का पसंदीदा होने के कारण अक्सर लोग इसे जन्माष्टमी पर घर ले आते हैं, लेकिन इसे दीपावली में भी लाया जा सकता है। ज्योतिष और वास्तुशास्त्र में इसके कई फायदे बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मोर पंख को घर में रखने से सुख–समृद्धि बढ़ती है।

जानकारों के अनुसार मोर पंख का अगर सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाए तो वे नकारात्मक प्रभाव भी डालते हैं। इसे पैरों के नीचे रख कर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से घर में अशांति आती है। कई लोग इसे तकिए के नीचे रखकर सोते हैं, इसमें कोई बुराई नहीं लेकिन तकिए के नीचे हमेशा सफाई करते रहें। मोर पंख का इस्तेमाल घरों में सजावट के लिए नहीं करना चाहिए। सजावटी सामानों के साथ इसकी सकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। ऐसी मान्यता है कि अपने घर के मोर पंख को किसी दूसरे को देने से आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा उसके पास चली जाती है।

👉 यह भी पढ़ें:

मोर पंख से होते हैं ये लाभ

जानकार बताते हैं कि काले धागे में मोर पंख बांधकर पर्स में रखने से आपको धन लाभ होता है। आर्थिक हानि रोकने में भी यह उपाय कारगर बताया जाता है। बुरे सपनों से बचने के लिए इसे तकिए के नीचे रख कर सो सकते हैं। घर के मंदिर की सफाई आप इससे कर सकते हैं। इसके साथ ही माता-पिता व अन्य पितरों की तस्वीरों क सफाई इससे करें। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और कर्ज का बोझ भी कम होता है। कई लोग बेडरूम में मोर पंख रखने का सुझाव भी देते हैं। इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। घर के दक्षिण–पूर्व कोण में मोरपंख लगाने से समृद्धि आती है। मोरपंख से कालसर्पदोष के दुष्प्रभाव भी दूर होते हैं। कालसर्प दोष वाले व्यक्ति को अपने तकिए के कवर के अंदर 9 मोरपंख पूर्णिमा के दिन रखना चाहिए, इससे किसी भी प्रकार का दुःस्वप्न नहीं आएगा। मोरपंख को घर के पूर्वी और उत्तर–पश्चिम दीवार में या जेब व डायरी में रखें तो राहु–केतु अथवा इनसे बनने वाला कालसर्प योग का प्रभाव कम होता है। अगर आपको कहीं गिरा हुआ मोर पंख मिल जाए तो इसे जरूर घर लाएं। इससे आपकी आर्थिक परेशानी तो दूर होगी ही सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होगी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल एयरपोर्ट पर शिवराज की सुरक्षा में हुई थी बड़ी चूक, बिना सूचना फ्लाइट व सीट बदली

भोपाल एयरपोर्ट सुरक्षा चूक के चलते मंत्री शिवराज सिंह चौहान को फ्लाइट में सीट बदलने से असुविधा हुई। प्रोटोकॉल उल्लंघन की शिकायत की गई।

सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन : देवास के DIC महाप्रबंधक डावर सस्पेंड, ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना

देवास के महाप्रबंधक सस्पेंड: सीएम मोहन यादव ने जनसमस्याओं में लापरवाही पर DIC प्रमुख को हटाया, नल-जल योजना में ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना लगाया।

आईपीएल 2027 में रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान

रोहित शर्मा फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। आईपीएल 2027 में टीम की कमान उनके हाथों में होगी।

ये सिरदर्द मोल लिया : सूरज बड़जात्या के प्रेम की वीगन दुकान का पुराना सामान!

सूरज बड़जात्या की नई फिल्म में पुराने प्रेम और पारिवारिक रस्मों का दोहराव है। फिल्म में सामाजिक मुद्दों की गहराई कम और संवाद उपदेशात्मक हैं।

सीमांकन के लिए सांवेर एसडीएम कार्यालय के बाबू ने मांगी ढाई लाख की रिश्वत, लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

सांवेर एसडीएम कार्यालय में बाबू ने जमीन सीमांकन के लिए रिश्वत मांगी। लोकायुक्त ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस मिला

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद बढ़ गया है। नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भेजकर डॉक्यूमेंट्री की रिलीज़ रोकने और पक्ष दिखाने की मांग की गई।

ममता बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ऋतब्रता बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष पद की नियुक्ति रद्द

पश्चिम बंगाल नेता प्रतिपक्ष विवाद में हाईकोर्ट ने ऋतब्रता बनर्जी की नियुक्ति रद्द कर दी। अब स्पीकर 10 दिन में नए सिरे से नियुक्ति पर फैसला लेंगे।

IT सेक्टर में बिकवाली से सेंसेक्स 989 अंक गिरा, निफ्टी 277 अंक टूटा

आईटी सेक्टर में बिकवाली के चलते सेंसेक्स 989 अंक टूटा। निफ्टी में भी 277 अंक की गिरावट, बाजार पर चौतरफा दबाव देखने को मिला।

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ वीडियो पर रोक लगाने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' वीडियो पर रोक लगाने की याचिका खारिज की। अदालत ने कहा, पहले देशवासियों के भाषण पर चर्चा हो।

मोदी कैबिनेट ने परिसीमन बिल में बदलावों को मंजूरी दी, DMK की शर्तें मानी गईं

परिसीमन बिल में बदलावों को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी, डीएमके की शर्तें मानी गईं। लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी और महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ।