इंदौर। इंदौर से रतलाम जा रही डेमू पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग लग गई। इंजन से धुआं निकलता देख लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। यात्रियों ने जब धुआं देखा तो भगदड़ मच गई और वे अपना सामान लेकर खेतों की ओर भागे। बताया जा रहा है कि घटना में ट्रेन के दो कोच को नुकसान पहुंचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना प्रीतमनगर और रुनीजा रेलवे स्टेशन के बीच करीब शाम 5:15 बजे हुई। लोको पायलट ने तुरंत स्थिति का आकलन करते हुए ट्रेन को रोक दिया, जिससे यात्री भयभीत हो गए।अचानक ट्रेन रुकने और धुएं के कारण यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे। ट्रेन डॉ.अंबेडकर नगर (महू) से रतलाम के बीच चलती है और यही ट्रेन शाम 6.30 बजे रतलाम से भीलवाड़ा जाती है। घटनास्थल से रतलाम स्टेशन 30 किलोमीटर दूर है। ग्रामीणों ने खेतों से पाइप डालकर आग पर काबू पाने में मदद की। बताया जा रहा है कि एक घंटे में आग काबू में आ गई। जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अफसर मौके पर पहुंचे। ट्रेन करीब दो घंटे तक प्रीतम नगर स्टेशन के पास ही खड़ी रही। ट्रेन को लाने के लिए रतलाम से इंजन वहां भेजा गया। घटनास्थल के पास ही रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है, जिसके कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही थीं, ऐसे में अगर ग्रामीणों की मदद नहीं मिलती तो आग पर काबू पाना मुश्किल था।
👉 यह भी पढ़ें:
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- Ratlam में नाइजीरियाई महिला से 2 किलो एम्फेटामाइन ड्रग जब्त, ट्राली बैग में ट्रेन से ले जा रही थी मुंबई
- Indonesia में मदुरा द्वीप के पास फेरी में लगी आग, पांच लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लापता, 271 लोग थे सवार
- Mumbai के भायखला पुलिस स्टेशन में भीषण आग, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं



