0:00
0:00 left
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा नतीजों को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए थे। अब चुनाव आयोग ने कांग्रेस को 1600 पन्नों का जवाब देते हुए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। चुनाव आयोग ने पत्र लिखकर कांग्रेस से हर बार निराधार आरोप लगाने से बचने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस ने ईवीएम पर कई गंभीर सवाल उठाए थे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा था कि हिसार, महेंद्रगढ़ और पानीपत में 99% बैटरी वाली ईवीएम में भाजपा जीती है, जबकि 60-70% बैटरी वाली ईवीएम में कांग्रेस जीती है। कांग्रेस ने 20 विधानसभा क्षेत्रों की चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाया था।
कांग्रेस के आरोपों पर चुनाव आयोग ने जवाब देते हुए मतदान और मतगणना जैसे संवेदनशील समय पर गैर–जिम्मेदाराना आरोप लगाने से बचने को कहा है। आयोग ने कहा कि ऐसे आरोपों से अराजकता फैल सकती है। कांग्रेस को जवाब देते समय चुनाव आयोग ने पिछले एक साल में 5 मामलों का जिक्र भी किया है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस से बिना सबूत के चुनावी प्रक्रिया पर आदतन हमले करने से बचने को कहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- ज्ञानेश कुमार जी, क्या आपके सहकर्मी भी विपक्ष की तरह झूठ बोल रहे?
- दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 47.7 लाख नाम बाहर, 30 सितंबर तक ऐसे जुड़वाएं अपना नाम
- पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया
- मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी रद्द होने पर भोपाल से दिल्ली तक बवाल, कांग्रेस ने दिया चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरना
- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को चुनाव आयोग का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
- मुशिर्दाबाद की रैली में ममता बनर्जी ने साधा भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना, मालदा की घटना के लिए गृह मंत्री शाह से मांगा इस्तीफा



