बहन के लिए राहुल गांधी ने संभाला वायनाड में मोर्चा, प्रियंका ने पीएम मोदी पर जमकर साधा निशाना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

वायनाड। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए चुनाव प्रचार करने वायनाड पहुंचे। राहुल ने कहा कि मैं पहली बार अपनी बहन के लिए प्रचार करने आया हूं, अब तक वह मेरे लिए प्रचार करती थी। वहीं प्रियंका ने मोदी सरकार पर निशाना लगाते हुए कहा कि मोदी जी का मकसद आपको बेहतर जीवन देना, नई नौकरियां, बेहतर स्वास्थ्य या शिक्षा देना नहीं है। वे बस किसी भी तरह से सत्ता में बने रहना चाहते हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने मनंतवडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी की सरकार केवल अपने बड़े व्यापारी दोस्तों के लिए काम करती है। उनका उद्देश्य आपको बेहतर जीवन देना नहीं है। प्रियंका ने कहा कि जब मेरे भाई राहुल गांधी भारी मुश्किलों का सामना कर रहे थे, उन पर हर दिन भाजपा के लोग हमला कर रहे थे। उस वक्त आप ही थे तो उनके साथ खड़े थे। आप ही थे जिन्होंने पहचाना कि यह आदमी सच्चाई के लिए लड़ रहा है।

बहन, बेटी, मां जैसी होगी प्रियंका

अपनी बहन के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि वह मेरी बहन हैं। अब, आप भी भाग्यशाली हैं कि वह यहां से चुनाव में उतरीं हैं। वह आपकी बहन, आपकी मां और आपकी बेटी जैसी होंगी। इसलिए मुझे विश्वास है कि अब आपके पास सबसे अच्छी सांसद है जो आपको मिल सकती थी। राहुल ने कहा संविधान गुस्से या नफरत से नहीं लिखा गया था। इसे उन लोगों ने लिखा था जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी, जिन लोगों ने कष्ट झेले, जिन्होंने सालों–साल जेल में बिताए और उन्होंने संविधान को विनम्रता, प्रेम और स्नेह के साथ लिखा।

पिता के हत्यारे से मिल भावुक हुई थी प्रियंका

राहुल ने कहा कि यह आत्मविश्वास और असुरक्षा के बीच की लड़ाई है। अगर आप वाकई इस लड़ाई को जीतना चाहते हैं, तो आपको अपने दिल से गुस्सा निकालकर, नफरत को हटाकर और उसकी जगह प्यार, विनम्रता और करुणा लाकर मदद करनी चाहिए। राहुल ने कहा कि पिता राजीव गांधी की हत्या में शामिल लड़की नलिनी से मिलने के बाद प्रियंका भावुक हो गई थीं। उसने मुझसे कहा था कि उसे नलिनी के लिए बुरा लग रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।