मुंबई। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत हुई। सुबह 9 बजकर 58 मिनट पर सेंसेक्स 18.91 (0.02%) अंक गिरकर 78,782.12 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी 13.25 अंक फिसलकर 24,008.60 पर पहुंच गया। हालांकि सोमवार के मुकाबले उतार-चढ़ाव के साथ बाजार रिकवरी करता दिखाई दे रहा है।
मंगलवार को शेयर बाजार में बैंक निफ्टी ने करीब 100 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। हालांकि निफ्टी आईटी में तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा था, लेकिन ये लाल–हरे निशान के बीच दिख रहा था। कुछ समय बाद एनएसई निफ्टी ने 24,000 का लेवल फिर छू लिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एमएंडएम और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट नजर आई। बाजार खुलने के कुछ देर बाद निफ्टी हरे निशान पर आ गया। बीएसई सेंसेक्स में 78,759.58 का लेवल आ चुका था और यह कुछ ही अंक नीचे चल रहा था। मेटल, फार्मा, आईटी, ऑटो और हेल्थकेयर इंडेक्स में तेजी दिखी। बाकी सब में गिरावट दिख रही थी। सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी दिखी। निफ्टी के 50 में से 24 शेयरों में तेजी नजर आई।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के



