झारखंड में बोले यूपी के सीएम योगी-यह समय बंटने का नहीं, एक रहिए, नेक रहिए, सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

रांची। विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को झारखंड में थे। इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि यह समय बंटने का नहीं। एक रहिए, नेक रहिए। योगी ने कांग्रेस नेता आलमगीर आलम की तुलना औरंगजेब से करते हुए कहा कि जिस तरह से मुगल बादशाह औरंगजेब ने देश को लूटा था, उसी तरह से आलमगीर आलम ने झारखंड को लूटा। आलमगीर को भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था।

योगी ने कहा कि देश का इतिहास इसका गवाह है, जब भी हमें जाति, क्षेत्र या भाषा के नाम पर बांटा गया है, हमें बेरहमी से काटा भी गया है। जाति के नाम पर मत बांटो। जो लोग हमें बांट रहे हैं, वे देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं। एक अन्य रैली में योगी ने कहा कि भाजपा, देश की सुरक्षा, रोजगार, स्वाभिमान, महिला सशक्तिकरण की गारंटी है। ये चुनाव उन लोगों को जवाब देने का मौका है, जिन्होंने राज्य के लोगों को धोखा दिया। योगी ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा और झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की सरकार को माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का संरक्षक बताया।

भाजपा ही कर सकती है माफिया का इलाज

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस देश में एक औरंगजेब आया था, जिसने पवित्र मंदिरों को नष्ट किया था और झारखंड की सरकार में आलमगीर नामक एक मंत्री आया, जिसने झारखंड के लोगों का पैसा लूटा। उसके नौकरों और परिवार के लोगों के पास करोड़ों रुपए के नोट मिले। आज झारखंड में बालू माफिया, खनन माफिया, जंगल माफिया आदि को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। माफिया का इलाज भाजपा ही कर सकती है। उत्तर प्रदेश में पहले माफिया गुंडों का डर था, लेकिन जब से राज्य में बुलडोजर घूमना शुरू हुआ है, तब से हर अपराधी संत बन गया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।