👉 यह भी पढ़ें:
- संसद का शीतकालीन सत्र खत्म होने के बाद चाय पर चर्चा, पीएम मोदी सहित कई नेता हुए शामिल, लगे जोरदार ठहाके
- विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सिंगरौली में जंगल कटाई पर कांग्रेस का हंगामा, अनुपूरक बजट पास
- शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी कांग्रेस का हंगामा, किसानों के मुद्दों पर किया प्रदर्शन, कृषि मंत्री हुए बेहोश
- विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष ने कफ सिरप मामले को लेकर गरमाया माहौल, ‘पूतना’ के साथ बच्चों के पुतले लेकर पहुंचे विधायक
- शीतकालीन सत्र से पहले पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, कहा- संसद को हार की भड़ास निकालने का मंच नहीं बनाएं
- संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने उठाया एसआईआर का मामला, इसी मुद्दे पर हंगामे की तैयारी
0:00 left
नई दिल्ली। लोकसभा का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शीतकालीन सत्र में वन नेशन–वन इलेक्शन और वक्फ विधेयक समेत कई बिल पेश होने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि वन नेशन-वन इलेक्शन और वक्फ बिल को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही जम्मू–कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का प्रस्ताव भी पास होने की संभावना है। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान वन नेशन–वन इलेक्शन और वक्फ विधेयक बिल पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। विपक्ष लगातार वन नेशन–वन इलेक्शन का विरोध कर रहा है, वहीं वक्फ बिल पर लगातार घमासान जारी है। वक्फ बिल पर जेपीसी की कोई भी ऐसी बैठक नहीं रही, जिसमें विपक्षी सांसदों ने हंगामा नहीं किया हो। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सत्र कितना हंगामेदार रहेगा।



